Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अश्विनी वैष्णव से मिले गुरजीत सिंह औजला

रेल कनेक्टिविटी और विरासत से जुड़े अहम मुद्दे उठाए

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:57 IST

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर अमृतसर और पंजाब से जुड़े अति महत्वपूर्ण व लंबे समय से लंबित जनहित के रेल मुद्दों को मजबूती से उठाया। सांसद औजला ने लिखित में मांगे देते हुए कहा कि यह मांगें केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि लाखों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं से जुड़ी हैं।

सांसद औजला ने रेल मंत्री के समक्ष अमृतसर–पुणे (हड़पसर) साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बड़ी संख्या में छात्र, कारोबारी, नौकरीपेशा लोग और श्रद्धालु यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा सांसद औजला ने कोटला गुजरां में डीएमयू ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने और वहां से अमृतसर के लिए सीधी सेवा शुरू करने की भी मांग रखी, ताकि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। सांसद औजला ने संगराना साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां ट्रेनों के स्टॉपेज दोबारा शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। 

उन्होंने कहा कि यह स्थल सिख श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत यहां पहुंचती है। इसके साथ ही, सांसद औजला ने 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मांग रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम ‘हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादुर जी’ के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी रखा। 

उन्होंने कहा कि इससे देश को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और मानवता के लिए दिए गए योगदान की स्थायी पहचान मिलेगी। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इन सभी मांगों के पूरा होने से न केवल रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार, अर्थव्यवस्था और धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इन जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेगा।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD