Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

'कैंसर मतलब जिंदगी खत्म नहीं', सोहा अली के शो में हिना खान ने बताया मुश्किल दौर का अनुभव

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:09 IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने किरदारों से लाखों लोगों का दिल जीता है और आज भी रियलिटी शो कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। साल 2024 अभिनेत्री के लिए मुश्किलों भरा रहा था, क्योंकि उन्होंने इसी साल स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। बीमारी का पता चलने से लेकर इलाज में होने वाली परेशानियों का सामना उन्होंने पूरी हिम्मत और धैर्य के साथ किया। 

अब उन्होंने अपने कैंसर जर्नी के बारे में सोहा अली के शो 'ऑल अबाउट हर' में खुलकर बात की और अपने दर्द को साझा किया। सोहा अली ने अपने शो 'ऑल अबाउट हर' का नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे हिना खान के साथ दिख रही हैं। हिना खान ने पहली बार किसी पॉडकास्ट पर अपनी बीमारी और उसमें होने वाली तकलीफों पर खुलकर बात की है।

वीडियो में हिना खान कहती हैं कि 1 साल तक बहुत सारे स्कैन हुए और समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। कीमोथेरेपी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक एक्सपीरियंस था, जिसे शब्दों में कह पाना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के मन में डर है कि अगर कैंसर है तो जिंदगी खत्म है, लेकिन ऐसा नहीं है। कैंसर को हराया जा सकता है। 

अगर कैंसर को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता तो मैनेज करेंगे, लेकिन जिंदगी को जरूर जीएंगे। सोहा अली ने अपने शो 'ऑल अबाउट हर' में एक डॉक्टर के साथ कैंसर के हर बारीक पहलू पर बात की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "कुछ कहानी हिम्मत के लिए बताई जाती हैं और हिना खान की कहानी उन्हीं हिम्मत भरी कहानियों में से एक है। 

हिना की कहानी सिर्फ मजबूती की नहीं, बल्कि दरियादिली की भी है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रीटमेंट की सारी जर्नी को शेयर किया है। आज भी वे अपने परिवार की ताकत और प्यार की वजह से कैंसर से लड़ रही हैं। कैंसर की लड़ाई में भी उन्होंने अपने करियर पर फुलस्टॉप नहीं लगने दिया। अभिनेत्री आज भी रियलिटी शोज का हिस्सा बन रही हैं।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD