Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेनेलिया के पिता नील डिसूजा का बर्थडे : रितेश देशमुख ने लिखा इमोशनल नोट

Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 18:43 IST

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के पिता नील डिसूजा, शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर अभिनेत्री के पति और अभिनेता रितेश देशमुख ने खास अंदाज से जन्मदिन की बधाई दी। रितेश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार और ससुर संग तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा, "प्यारे पापा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

आपसे मैंने जीवन की सबसे बड़ी सीख यह पाई कि हर मुश्किल का सामना मुस्कान के साथ कैसे किया जाता है। मुझे हमेशा बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देने के लिए आपका धन्यवाद। मैं भगवान से आपकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और हंसी खुशी से भरे जीवन की कामना करता हूं।" अभिनेता की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

वे अभिनेत्री के पिता को भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के पिता, नील डिसूजा, टाटा कंसल्टेंसी में वरिष्ठ कर्मचारी हैं। बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों साल 2012 में वैवाहिक बंधन में बंध गए। 

इस जोड़ी के दो बच्चे हैं- बड़े बेटे का नाम रियान है और छोटे बच्चे का नाम राहिल है। अभिनेता रितेश देशमुख की बात करें तो वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रितेश ने अभिनय के साथ निर्देशन भी किया है। फिल्म की कहानी युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है। 

इसमें रितेश के अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेनेलिया फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। फिल्म अगले साल 1 मई को मराठी, हिंदी समेत अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD