Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 15:54 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज    राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  घरोह  के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कलस्टर प्रणाली लागू कर रही है, जिससे प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को उन्नत सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा युक्तिकरण, क्लस्टर सिस्टम तथा पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में पदोन्नतियां की जा रही हैं तथा रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पद भी भरे जा रहे है।

उन्होंने बताया कि  1 अप्रैल 2026 से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पानी की बोतलें उनके द्वारा उपलब्ध करवाई जाएँगी समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा डोगरा ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने वर्ष भर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नशा मुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान केटलु में  लगभग 35 लाख रुपये की   राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। 

इसके अतिरिक्त अनसुई एवं केटलू क्षेत्रों में बरसात के दौरान भूमि कटाव से हुए नुकसान की रोकथाम के लिए आज लगभग 35 लाख की लागत भूमिपूजन  लिया जिसके लिए केतलु गाँव के लोगो ने आभार व्यक्त किया। वर्तमान में यहां 1.15 करोड़ रुपये की लागत से करैट लगाने का कार्य प्रगति पर है, जबकि गत वर्ष अनसुई क्षेत्र में 70 लाख रुपये की लागत से करैट लगाए गए थे, जिससे भूमि कटाव पर प्रभावी रोक लगी है। 

उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान लगभग 26.50 लाख की लागत विभिन्न कार्यो के लिए खर्च किये जा रहे हैं । उन्होंने बताया  कि 5.77 करोड़ रुपये की लागत से थोला बस्ती से भोई सड़क तथा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से धनोटु वाया बड बस्ती सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष फोकस करते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2025 (NAS) में 25वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री बधाई के पात्र हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा डोगरा ने मुख्यातिथि को  शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर  इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीत कुमार ,सहायक  अभियंता  विधुत विभाग आशीष कुमार, खंड विकास अधिकारी कमलजीत गुप्ता , एसएमसी प्रधान सुनील शर्मा ,पूर्व प्रधान हंसराज,ठाकुर , पंकज शर्मा,  सुभाष नागला  एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रणदीप सिंह राणा कोषाध्यक्ष व्लाक  कांग्रेस कमेटी, राजेंद्र बलिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हंस ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सलीम, सुधीर धीमान,सादिक खान, आयुष ठाकुर,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD