Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्‍द्र मोदी ने हैथम बिन तारिक से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Piyush Goyal, Haitham bin Tarik, Sultan of Oman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मस्कट , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 13:48 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मस्कट में सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। शाही महल पहुंचने पर महामहिम सुल्तान ने प्रधानमंत्री की गर्मजोशी से अगवानी की और उनका रस्‍मी स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्‍यक्तिगत तथा प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकों में मुलाकात की। उन्होंने बहुआयामी भारत–ओमान रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर हो रही प्रगति की सराहना की। 

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह यात्रा भारत–ओमान संबंधों के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर होने का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि इससे रणनीतिक साझेदारी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 

द्विपक्षीय व्यापार के 10 बिलियन डॉलर आँकड़ा पार कर जाने तथा दोतरफा निवेश प्रवाह में प्रगति होने पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सीईपीए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देगा, रोजगार के अवसर सृजित करेगा तथा दोनों देशों में अनेक नए अवसरों के द्वार खोलेगा। दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक ऊर्जा व्यवस्थाओं, नवीकरणीय ऊर्जा उद्यमों तथा हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजनाओं के माध्यम से ऊर्जा सहयोग पर नए सिरे से जोर देने के बारे में भी चर्चा की। 

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में ओमान के शामिल होने की सराहना की और उन्हें आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन तथा वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि दोनों देश कृषि विज्ञान, पशुपालन, जलीय कृषि तथा श्रीअन्न की खेती के क्षेत्रों सहित कृषि सहयोग से लाभ उठा सकते हैं। 

शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के महत्व को स्वीकार करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं का आदान-प्रदान दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। दोनों नेताओं ने खाद्य सुरक्षा, विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, महत्वपूर्ण खनिजों, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन विकास तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के बारे में भी चर्चा की। 

वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उन्होंने यूपीआई और ओमान की डिजिटल भुगतान प्रणाली के बीच सहयोग, रुपे कार्ड को अपनाने तथा स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उर्वरक और कृषि अनुसंधान दोनों पक्षों के लिए समान रूप से लाभकारी क्षेत्र हैं तथा उन्‍हें संयुक्त निवेश सहित इन क्षेत्रों में अधिक सहयोग के लिए काम करना चाहिए। 

दोनों नेताओं ने समुद्री क्षेत्र सहित रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रधानमंत्री ने ओमान में भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति समर्थन के लिए महामहिम का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समुद्री धरोहर, भाषा संवर्धन, युवा आदान-प्रदान और खेल संबंधों के क्षेत्रों में अनेक नई द्विपक्षीय पहलों से लोगों के बीच पारस्‍परिक संबंध और मजबूत होंगे। 

उन्होंने दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर भी चर्चा की और समुद्री संग्रहालयों के बीच सहयोग, कलाकृतियों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के महत्व को रेखांकित किया। नेताओं ने ओमान विज़न 2040 और 2047 तक विकसित भारत बनने के भारत के लक्ष्य के बीच तालमेल का स्वागत किया और अपने-अपने लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एक-दूसरे के प्रति समर्थन व्यक्त किया। 

नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। इस यात्रा के अवसर पर, दोनों पक्षों ने सीईपीए के अलावा समुद्री धरोहर, शिक्षा, कृषि और श्रीअन्न की खेती के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन (एमओयू)/व्यवस्थाओं पर भी हस्ताक्षर किए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Piyush Goyal , Haitham bin Tarik , Sultan of Oman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD