Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आशीष सूद के निर्देश पर त्यौहारी सीजन में दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट्स में अग्नि सुरक्षा जांच

Ashish Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:55 IST

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर राजधानी में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली अग्निशमन सेवा ने होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और पब में व्यापक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा जारी आदेश के तहत चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अग्नि रोकथाम एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। 

इसमें अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, भवन उपविधियों के पालन की स्थिति सहित अन्य मानकों की जांच शामिल रही। सभी परिसरों का निरीक्षण दिल्ली अग्निशमन सेवा नियम, 2010 के नियम-33 के अंतर्गत निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया। दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने बताया कि गोवा में हुई आगजनी की घटना के बाद 17 दिसंबर तक दिल्ली में कुल 74 रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और पब के परिसरों का निरीक्षण किया गया। 

इनमें से 45 परिसर अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए। वहीं, 24 परिसरों में खामियां पाई गईं, जिनके विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 5 परिसरों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार के लिए दिल्लीवासियों की सुरक्षा और जीवन सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

त्यौहारी सीजन में होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अत्यंत आवश्यक है। गोवा के एक नाइट क्लब में हाल ही में हुई दुखद आगजनी की घटना को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली सरकार ने समान प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की त्वरित और सघन जांच शुरू की है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष निरीक्षण अभियान सुव्यवस्थित और पूरी तरह नियमों के अनुरूप है। 

अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई दंडात्मक नहीं, बल्कि निवारक है और जनहित में की जा रही है। मंत्री सूद ने सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करें, कर्मचारियों को आपात स्थितियों से निपटने का उचित प्रशिक्षण दें और सभी वैधानिक प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और दिल्लीवासी सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान दिल्ली के होटल, पब और रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Tags: Ashish Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD