Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'भारत-ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक', सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Haitham bin Tarik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 11:55 IST

ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया। राजधानी मस्कट में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पीएम मोदी ने ओमान की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भारत-ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ऑर्डर ऑफ ओमान (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। 

यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते रहे हैं। अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत पुल बन गया है। मैं यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित करता हूं। मैं यह सम्मान अपने उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं, जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक यात्रा करके इस रिश्ते की नींव रखी। 

यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है, जिन्होंने सदियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया है।'' प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतने देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। 

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान', से सम्मानित किया जाना उनके कुशल नेतृत्व और एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता का एक बड़ा प्रमाण है।'' उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी को लगातार मिल रहे ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और उनके नेतृत्व में एक बदले हुए राष्ट्र के रूप में भारत के उभरने का प्रमाण हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया जाना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम् की विशुद्ध भारतीय भावना भी है, जिसे वे विश्व में प्रसारित कर रहे हैं। इससे भारत और भारतीयों की सकारात्मक सोच की स्वीकार्यता बढ़ रही है।''

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Haitham bin Tarik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD