Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नितिन नबीन ने सीपी राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Nitin Nabin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 18:39 IST

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद नितिन नबीन लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उपराष्ट्रपति के आवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। 

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात को लेकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं। 

उन्होंने लिखा, ''उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।'' गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से शुभकामनाएं और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठनात्मक कार्यों में संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। इसी दिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कई अहम नेताओं से भी मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट की और उनसे शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस दौरान संगठन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। 

शिवराज सिंह चौहान ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आगे के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की थी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह मुलाकात उनके लिए खास रही। नितिन नबीन ने बताया कि नड्डा से उन्हें हमेशा संगठनात्मक कार्यों के निर्वहन में दिशा और प्रेरणा मिलती रही है।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitin Nabin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD