Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक आर्यन के डायलॉग्स ने बटोरी तालियां

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Panday, Karan Johar, Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 18:30 IST

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का पूरा मिश्रण है। 

ट्रेलर की शुरुआत ही फैंस को अपनी ओर खींच रही है। ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ''कोई कहता है फ्यूचर के बारे में सोचो, तो कोई कहता है पास्ट को देखकर चलो, मैं मानता हूं आज में जियो। यहां, इस पल। सिर्फ हम दोनों।'' फिल्म में कार्तिक का किरदार रेहान नामक लड़के का है, जिसे प्यार से 'रे' बुलाते हैं। 

वह मौज-मस्ती करने वाला और बिंदास लड़का है। कार्तिक अपने कूल अंदाज और सिक्स पैक बॉडी के साथ स्क्रीन पर छा गए। वहीं, अनन्या पांडे भूमि वर्धन के किरदार में हैं, जिनकी एंट्री ट्रेलर में एक ताजगी लेकर आई। दोनों की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर होती है और यहीं से उनके बीच की नोक-झोंक, दोस्ती और रोमांस की शुरुआत होती है।

ट्रेलर में कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री काफी क्यूट है। उनकी बातचीत, छोटी-छोटी नोक-झोंक और हल्की-फुल्की शरारतें दर्शकों को उनके किरदारों से बांधकर रखती हैं। इसके अलावा, फिल्म में दोनों के डांस मूव्स और मस्ती भरे पल भी दिखाए गए हैं, जो कॉमेडी और रोमांस के मिश्रण को मजबूती से पेश करते हैं। ट्रेलर में इमोशनल सीन भी शामिल हैं। 

इस दौरान कार्तिक का एक डायलॉग आता है, ''जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी न दे, वो मर्द, मर्द नहीं होता।'' फिल्म रोमांस के अलावा, रिश्तों और प्यार के अहम पहलुओं को भी दर्शाएगी। ट्रेलर में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ के किरदारों की झलक भी देखने को मिली। ट्रेलर की समाप्ति भी कार्तिक के वॉयसओवर में होती है, ''किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तां… अधूरे इश्क के ही होते हैं।'' 

ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म में प्यार, रोमांस और रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इसे करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Panday , Karan Johar , Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD