Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

स्क्रीन से दूर रहने के सवाल पर बोलीं माधुरी दीक्षित, 'मेरे लिए प्रोजेक्ट्स के क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी महत्वपूर्ण'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Madhuri Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:59 IST

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही एक बहुप्रतीक्षित थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में नजर आने वाली हैं। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह इतने दिनों तक स्क्रीन से दूर क्यों थीं? आईएएनएस से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा कि वह आजकल बहुत सोच-समझकर ही किसी प्रोजेक्ट का चुनाव करती हैं। 

अब मेरे लिए फिल्मों या वेब सीरीज की क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी मायने रखती है। कलाकार को वही काम करना चाहिए जिससे उसे खुशी और संतुष्टि मिले, न कि सिर्फ स्क्रीन पर बने रहने के लिए काम करना चाहिए। माधुरी ने कहा, ''मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं, जिसे लेकर मैं हर सुबह उत्साह के साथ काम पर जाऊं। मन में यह भावना हो कि आज कुछ खास और चुनौतीपूर्ण करने जा रही हूं। यही वजह है कि मैं अब सिर्फ वही भूमिकाएं चुनती हूं, जो मुझे भीतर से प्रेरित करती हैं।''

आईएएनएस से बातचीत में माधुरी ने निर्देशक नागेश कुकुनूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''मैं उन्हीं फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहती हूं, जिन पर मुझे भरोसा हो कि वे कहानी और किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। नागेश कुकुनूर जैसे निर्देशक किरदारों की गहराई को समझते हैं और कलाकार को अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका देते हैं।''

माधुरी दीक्षित का मानना है कि फिल्म या सीरीज बनाना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं होता। यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा होता है। उन्होंने कहा, "अगर कहानी अच्छी न हो, किरदार ठीक से लिखा न गया हो, या निर्देशक और निर्माता का विजन स्पष्ट न हो, तो अकेला अभिनेता कुछ नहीं कर सकता। एक अच्छे प्रोजेक्ट के लिए मजबूत स्क्रिप्ट, संवेदनशील निर्देशन, अच्छे लेखक, और जिम्मेदार निर्माता होना बहुत जरूरी है। मैं अब ऐसे ही मजबूत प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रही हूं।"

आने वाली सीरीज ''मिसेज देशपांडे'' में माधुरी दीक्षित एक बेहद गंभीर और अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रही हैं, जो उनके अब तक के रोमांटिक और पारंपरिक किरदारों से बिल्कुल अलग है।सीरीज 'मिसेज देशपांडे' 19 दिसंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Madhuri Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD