Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : कॉमिक या सीरियस, हर किरदार में ऋचा चड्ढा दमदार, क्रिटिक्स भी करते हैं तारीफ

Special Day, Richa Chadha, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:50 IST

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो हर तरह के किरदार निभाने की कला में माहिर होती हैं। ऋचा चड्ढा ऐसे ही बहुआयामी कलाकारों में शामिल हैं। उनके अभिनय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे कॉमिक रोल हो या गंभीर, हर किरदार में पूरी तरह से घुलमिल जाती हैं। यही वजह है कि वह सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मों में उनके अलग-अलग रूपों को देखना दर्शकों के लिए रोमांचक होता है।

ऋचा चड्ढा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया और यहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके माता-पिता चाहते थे कि ऋचा टीवी जर्नलिस्ट बने, लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्मों की दुनिया में उतार दिया। पीजी डिप्लोमा करने के बाद ऋचा मुंबई आ गईं और मॉडलिंग और थिएटर के जरिए करियर की शुरुआत की। थिएटर से जुड़ने का अनुभव उनके अभिनय की नींव बना, जो बाद में उन्हें फिल्मों में अलग पहचान दिलाने में मददगार साबित हुआ।

ऋचा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' से की। इस फिल्म में उनका किरदार छोटा-सा था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों और फिल्म जगत का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। इस फिल्म में ऋचा ने अपने किरदार को इतनी मजबूती से निभाया कि क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने उनकी जमकर तारीफ की। यही फिल्म उनके बहुआयामी अभिनय की पहली बड़ी मिसाल बनी।

ऋचा ने अपने करियर में कॉमिक और गंभीर दोनों तरह के रोल किए। फिल्म 'फुकरे' में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने सभी को हंसाया और उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का पुरस्कार भी मिला। वहीं, फिल्म 'मसान' में उनका अभिनय गंभीर और संवेदनशील था, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया और उन्हें स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने 'सेक्शन 375', 'शकीला', 'मैडम चीफ मिनिस्टर', और 'लव सोनिया' जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया। हर फिल्म में उनका किरदार अलग था।

ऋचा चड्ढा को उनकी बहुआयामी प्रतिभा के लिए कई पुरस्कार मिले। फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड, स्टारडस्ट अवॉर्ड और अन्य सम्मान उनके अभिनय की क्षमता को मान्यता देते हैं।ऋचा की जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। वे निजी जीवन में भी अपने फैसलों में स्पष्ट और बेबाक रहती हैं। उनकी लव स्टोरी अभिनेता अली फजल के साथ काफी चर्चित रही है। 

दोनों की मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।अली ने ऋचा को उनके जन्मदिन पर मालदीव में प्रपोज किया था। दोनों ने साल 2020 में रजिस्टर्ड मैरिज की और साल 2022 में पारंपरिक तरीके से शादी रचाई।

 

Tags: Special Day , Richa Chadha , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD