Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिवाजी महाराज की गाथा लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख, इस दिन होगी रिलीज

Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Special Day, Riteish Deshmukh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:24 IST

अभिनेता रितेश देशमुख फिल्म 'राजा शिवाजी' जल्द ही सिनेमाघरों में करेंगे। मंगलवार को अभिनेता ने इसकी जानकारी देते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में वे युद्धक्षेत्र के बीच हाथ में तलवार थामे शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, पोस्टर में लहराता भगवा झंडा और आग की लपटें फिल्म की भव्यता को पेश करते हैं। 

उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "एक पल के लिए ठहरा हुआ सूरज, बढ़ती हुई परछाइयां केवल एक क्षण के लिए आती हैं, क्योंकि आने वाले समय में उजली, तेजस्वी सुबह आने वाली है।" अभिनेता ने बताया कि लंबे समय की कड़ी मेहनत, निष्ठा, समर्पण और अटूट जुनून का यह सफर अब पूरा हो गया है। उन्होंने लिखा, "फिल्म की अनगिनत यादें, अनमोल अनुभव और हमेशा दिल में बसे रहेंगे। 

महापराक्रमी राजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज को सिनेमा के माध्यम से एक भव्य श्रद्धांजलि लेकर हम बहुत जल्द आ रहे हैं।" अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। 100 से अधिक दिनों तक हमारी पूरी टीम ने दिल-जान से इस सपने को साकार करने में अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने लिखा, "अब उन यादों और अनुभवों के साथ, हम भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की एक शानदार सिनेमाई गाथा आप सभी के सामने प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। 

जीयो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी मिलकर लेकर आ रहे हैं यह ऐतिहासिक और भव्य गाथा।" रितेश देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिल्म की कहानी युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेनेलिया फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। फिल्म को मराठी, हिंदी समेत अन्य भाषाओं में 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Special Day , Riteish Deshmukh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD