Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आईपीएल ऑक्शन में ग्रीन पर 25.2 करोड़ की बोली, मगर इस नियम की वजह से मिलेंगे सिर्फ '18 करोड़'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:11 IST

कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। भले ही उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन नए 'मैक्सिमम फीस' नियम के चलते ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 

'मैक्सिमम फीस' नियम को पिछले साल फ्रेंचाइजी की चिंता को दूर करने के लिए लाया गया था, क्योंकि कुछ विदेशी खिलाड़ी सप्लाई-डिमांड के असंतुलन का फायदा उठाने के लिए सिर्फ मिनी ऑक्शन के लिए ही खुद को रजिस्टर करवा रहे थे।इस नए नियम के मुताबिक, विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान नहीं किया जा सकता, जो 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी की तरफ से खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए सबसे ज्यादा ब्रैकेट था। 

अगर बोली 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की होती है, तो अतिरिक्त रुपए का इस्तेमाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों की भलाई के लिए करेगा। हालांकि, यह नियम भारतीय खिलाड़ियों पर लागू नहीं होता।मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन इतिहास रचते हुए लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले आईपीएल 2024 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कैमरून ग्रीन आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था, जबकि श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 17.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 

अब कैमरून ग्रीन लगातार तीसरे सीजन नई टीम से खेलते नजर आएंगे।कैमरून ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 50.22 की औसत के साथ 452 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकला। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने आरसीबी की तरफ से 13 मैच खेले, जिसमें 31.87 की औसत के साथ 255 रन जुटाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD