Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मानुषी छिल्लर ने साझा किया स्किनकेयर रूटीन, शहद के फेस मास्क से आया चेहरे पर ग्लो

Manushi Chhillar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 13:58 IST

सोशल मीडिया पर स्किनकेयर और फिटनेस से जुड़ी जानकारियों की भरमार है। ऐसे में किस पर यकीन करें और किस पर नहीं, इस बात को लेकर लोगों में दुविधा बनी रहती है। वे ज्यादातर सेलिब्रेटीज की रूटीन को फॉलो करना सही समझते हैं।  इस कड़ी में अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्किनकेयर रूटीन साझा किया, जो न सिर्फ आसान है, बल्कि आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के नजरिए से खरे भी उतरते हैं।

वीडियो की शुरुआत में मानुषी थोड़ी झिझकती हुई नजर आती हैं। वह कहती हैं, "मुझे कभी स्टेज पर बोलने से डर नहीं लगा, लेकिन इस तरह का वीडियो बनाना मेरे लिए नया और थोड़ा घबराहट भरा है।" इसके बाद वह अपनी सुबह की शुरुआत के बारे में बताती हैं। मानुषी कहती हैं कि वह सुबह चेहरे पर किसी भी तरह का फेसवॉश इस्तेमाल नहीं करतीं, बल्कि सिर्फ सादे पानी से चेहरा धोती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों की त्वचा रूखी होती है, उनके लिए बार-बार केमिकल युक्त क्लींजर का इस्तेमाल त्वचा की प्राकृतिक नमी को और कम कर सकता है। विज्ञान भी मानता है कि जरूरत से ज्यादा क्लींजर त्वचा के नेचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचा सकता है।स्किनकेयर को लेकर मानुषी बताती हैं कि चेहरा धोने के बाद तौलिया से रगड़ने की बजाय हल्के हाथ से थपथपा कर सुखाना चाहिए। विज्ञान के तौर पर, यह तरीका त्वचा पर माइक्रो डैमेज को कम करता है। 

इसके साथ ही वह चेहरे पर ग्लो पाने के लिए शहद का फेस मास्क लगाती हैं। आयुर्वेद में शहद को प्राकृतिक मॉइस्चराइजर माना गया है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। वैज्ञानिक शोध में भी शहद के एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुणों को पाया गया है।स्किनकेयर के अलावा मानुषी अपनी जीवनशैली के बारे में भी बात करती हैं। 

वह बताती हैं कि दिन की शुरुआत वह पानी पीकर करती हैं। विज्ञान के अनुसार, सही मात्रा में पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद भी सुबह खाली पेट पानी पीने को शरीर के दोषों को संतुलित करने वाला मानता है।मानुषी बताती हैं कि वह अपने पूरे दिन की पहले से योजना बना लेती हैं। वर्कआउट, मीटिंग्स, काम और परिवार से बातचीत के लिए समय तय करने से उन्हें तनाव कम महसूस होता है। 

वैज्ञानिक भी बताते हैं कि एक व्यवस्थित दिनचर्या मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है और चिंता को कम करती है।वीडियो में दिखाया गया है कि मानुषी वर्कआउट से पहले हल्का स्किनकेयर करना पसंद करती हैं। वह भारी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाए रखती हैं ताकि पसीने के दौरान त्वचा सांस ले सके। इसके अलावा, वह केवल डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सप्लीमेंट्स पर ही भरोसा करती हैं। विज्ञान के अनुसार, बिना सलाह के सप्लीमेंट्स लेना शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 

Tags: Manushi Chhillar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD