Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी राज्य सरकार: प्रो. चंद्र कुमार

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 12:59 IST

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी तरह सरकारी निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही के दायरे में लाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार के शोषण, धोखाधड़ी या उत्पीड़न की आशंका को समाप्त किया जा सके। 

उन्होंने चयनित होने वाले युवाओं को शुभकामनायें दीं और उनका आहवान किया कि देश-विदेश में वह जहां भी कार्य करें मेहनत और ईमानदारी को सर्वोपरी रखें। यह विचार कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार आज आईटीआई धर्मशाला में विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय के द्वारा आईटीआई दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और जेएसडीएस के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स, वेयरहाउस हेल्पर्स एवं पिकर्स के पदों के लिए आयोजित रोजगार मेले के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विदेश में रोजगार के इच्छुक युवा रोजगार मेले में पहुंचे। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व में प्रदेश के अनेक युवा बेहतर रोजगार की तलाश में विदेशों में जाते थे, लेकिन निजी एवं अनाधिकृत एजेंटों के माध्यम से जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।  इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विदेश रोजगार नीति में व्यापक और संरचनात्मक सुधार किए हैं। 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने बताया कि अब राज्य सरकार स्वयं अधिकृत एवं विश्वसनीय एजेंसियों के माध्यम से युवाओं के लिए स्पाॅन्सरशिप की व्यवस्था कर रही है।  इन एजेंसियों का चयन पूरी जांच-पड़ताल के बाद किया जा रहा है तथा उनकी कार्यप्रणाली पर सरकार की निरंतर निगरानी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और एजेंसियों के बीच निर्धारित शर्तों के अनुसार ही युवाओं को विदेश भेजा जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि विदेश भेजे जाने से पूर्व युवाओं की दक्षता, कौशल एवं प्रोफिशिएंसी का समुचित मूल्यांकन किया जाए, ताकि उन्हें उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप कार्य मिल सके और वे विदेश में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित, भरोसेमंद और सम्मानजनक व्यवस्था के तहत भविष्य संवारने का अवसर देना है। 

राज्य सरकार चाहती है कि हिमाचल का युवा एक संगठित और संरक्षित प्रणाली का हिस्सा बने, जहां एजेंसियां, नियोक्ता और श्रमिक एक मजबूत श्रृंखला के रूप में जुड़े हों। प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीति प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से युवाओं का शोषण रुकेगा। 

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे विदेश रोजगार से संबंधित अवसरों के लिए केवल सरकारी माध्यमों का ही चयन करें और किसी भी अवैध एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और रोजगार मेले के बारे में विभिन्न पहलुओं बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं को साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। 

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि राहुुल कटोच, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी, जेएसडीएस जालंधर के पदाधिकारी गुरजीत सिंह, जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विदेशों मे रोजगार के इच्छुक युवा और आईटीआई के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD