Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सीजीसी लांडरां के सीईसी और सीबीएसए को क्यूएस आई - गेज द्वारा रेटिंग प्राप्त हुई जिसके अंतर्गत उन्हें 2025-26 के लिए ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस’ की मान्यता से सम्मानित किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 12:47 IST

सीजीसी लांडरां ने हाल ही में हुए क्यूएस-गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस 2025–26 कॉन्क्लेव में भाग लिया। नई दिल्ली में हुए इस इवेंट की थीम थी ' री-एनवीज़निंग वेल बीइंग इन इंडियन हायर एजुकेशन थरु पीपल-फर्स्ट कैंपस। इस कॉन्क्लेव में पूरे भारत से हायर एजुकेशन लीडर्स और इंस्टिट्यूशनल स्टेकहोल्डर्स एकत्रित हुए। 

सीजीसी लांडरां के दो कोंस्टीटूएंट संस्थान-चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) और चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए ) को क्यूएस आई - गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस फ्रेमवर्क के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से मूल्यांकित किया गया और  उन्हें 2025-26 साइकिल के लिए इंस्टीट्यूशन ऑफ़ हैप्पीनेस रिकग्निशन से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थानों का प्रतिनिधित्व डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां , प्रोफेसर सचिन मजीठिया तथा डॉ. रामनदीप सैनी, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीबीएसए, सीजीसी लांडरां ,ने किया। क्यूएस आई - गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस का असेसमेंट देशभर के 5,00,000 से अधिक स्टेकहोल्डर से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है। 

यह मूल्यांकन संस्थानों को कई मापदंडों पर परखता है, जिनमें कैंपस वेल बीइंग, इन्क्लूसिविटी, अकादमिक सपोर्ट और इंस्टीटूशनल कल्चर शामिल हैं। इस मूल्यांकन से प्राप्त परिणाम, संस्थानों को व्यावहारिक और कार्यान्वयन योग्य सुझाव प्रदान करते हैं, जिससे वे छात्रों और कर्मचारियों के लिए इंगेजमेंट, सपोर्ट सिस्टम्स तथा कैंपस प्रैक्टिसेज को और अधिक सुदृढ़ बना सकें। 

इस रेकग्निशन को प्राप्त कर, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “क्यूएस आई - गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस की रेटिंग संस्थागत गुणवत्ता के रूप में कल्याण की भूमिका को दर्शाती है। सीजीसी लांडरां अपने सभी संस्थानों में लर्निंग सेंट्रिक और सहयोगी शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।” 

यह रेटिंग और मान्यता सीजीसी लांडरां द्वारा अपनी शैक्षणिक समुदाय के भीतर समग्र विकास और संरचित कल्याण पहलों पर निरंतर दिए जा रहे जोर को और अधिक सुदृढ़ करती है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD