Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सोनू सूद ने बताई 'चैरिटी फाउंडेशन' शुरू करने की वजह

Sonu Sood, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 18:34 IST

मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन असल जीवन में वे एक सच्चे हीरो से कम नहीं हैं। वे कोरोना के समय प्रवासी मजदूरों की मदद से लेकर पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की सहायता करते नजर आए थे। अभिनेता ने सामाजिक कार्यों से समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश की है।

उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन शुरू करने का उद्देश्य बताया। अभिनेता का कहना है कि फाउंडेशन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत और यहां की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्त करवाना है। उन्होंने कहा, "कई महिलाएं आर्थिक तंगी या सामाजिक कारणों से अस्पताल नहीं जा पातीं या फिर अपनी तकलीफें किसी से नहीं कह सकती हैं। 

हमारी इस पहल के तहत देश के किसी भी कोने में रहने वाली ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की सर्जरी पूरी तरह मुफ्त में करवाई जाएगी।" अभिनेता ने बताया कि उनकी टीम ने 500 से ज्यादा सर्जरी सफलतापूर्वक करवाई हैं, जिससे इतने ही लोगों की जान बची हैं और 500 से अधिक परिवारों को नया जीवन मिला है। अभिनेता ने अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं अपनी टीम और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने पीड़ित महिलाओं के मामलों की जानकारी दी और उन्हें फाउंडेशन तक पहुंचाया।"

उन्होंने आखिरी में कहा कि ये सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने कहा, "मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि अगर कोई महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मिले, तो उन्हें हमारे पास लाएं। हम उनका इलाज एकदम मुफ्त में करवाएंगे। एक नया जीवन देंगे और साथ में मिलकर इस देश को और महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से मुक्ति दिलवाएंगे और एक नया अध्याय लिखेंगे कि किस तरह हम मिलजुलकर लोगों की जान बचा सकते हैं। धन्यवाद। जय हिंद।"

अभिनेता अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। उन्होंने साल 2020 में किसान की दो बेटियों की मदद की थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर किसान की बेटियों का खेत जोतते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। सूद ने उस किसान परिवार को तुरंत एक ट्रैक्टर भिजवाया था।

 

Tags: Sonu Sood , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD