Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

कार से म्यूजियम फिर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे क्राउन प्रिंस, नरेंद्र मोदी इथियोपिया के लिए रवाना

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Al Hussein Bin Abdullah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्मान , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 18:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन से अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हो गए। यहां भी उनको क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय छोड़ने पहुंचे।  इससे पहले कार ड्राइव कर उन्हें लेकर जॉर्डन म्यूजियम भी पहुंचे थे। पीएम मोदी जब गेस्ट बुक पर अपने विचार रख रहे थे तो उस वक्त क्राउन प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे।

'द जॉर्डन म्यूजियम' देश की पुरानी और समृद्ध संस्कृति को बचाकर रखता है। यह संग्रहालय जॉर्डन आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है, जहां जॉर्डन के 15 लाख साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है। बाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरे के अहम पलों की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "भारत और जॉर्डन के बीच पुराने संबंधों की खोज! विकास भी विरासत भी! 

पीएम नरेंद्र मोदी और एचआरएच (महामहिम) क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच साझा सभ्यतागत संबंधों और सदियों पुराने कनेक्शन पर विचार किया। उन्हें जॉर्डन म्यूजियम की वाइस-चेयर एचआरएच प्रिंसेस सुमाया बिंत अल हसन ने म्यूजियम का एक स्पेशल टूर कराया।"

उन्होंने आगे कहा, "एक खास अंदाज में, एचआरएच क्राउन प्रिंस खुद पीएम नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक गाड़ी चलाकर ले गए।" इससे पहले इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में भारत में जॉर्डन के निवेशकों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुले रहे हैं और यहां के निवेशक भारत में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।

वहीं, किंग अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास के लिए अहम बताया। किंग अब्दुल्ला ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया है।' उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आप सभी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

किंग बोले, "यह मंच भारत और अम्मान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है।" जॉर्डन की सफल यात्रा पूरी कर पीएम मोदी इथियोपिया रवाना हो गए, एक अफ्रीकी देश जिस पर कभी किसी यूरोपीय शक्ति ने कब्जा नहीं किया।

आबादी के मामले में भी यह काफी बड़ा है। लगभग 13 करोड़ 21 लाख लोगों (2024) के साथ, इथियोपिया नाइजीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भौगोलिक रूप से, यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित है और इसे 'उत्पत्ति की मनमोहक भूमि' कहा जाता है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Al Hussein Bin Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD