Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

किस्मत की खूबसूरत आदत है, वो वक्त आने पर बदलती है, 'धुरंधर' की सफलता पर बोले रणवीर सिंह

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 11:59 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' बंपर कमाई कर रही है। फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की सफलता से गदगद एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि किस्मत की खूबसूरत आदत क्या है? रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, "किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।"

दरअसल पिछले कुछ वर्षों में रणवीर की कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थीं, लेकिन 'धुरंधर' के जरिए वह कमाल दिखाने में सफल रहे। साल 2023 में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और साल 2024 में 'सिंघम अगेन' आई थी, जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में असफल रही, लेकिन फिल्म 'धुरंधर' की सफलता से अभिनेता बेहद खुश हैं।

'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे एक्टर भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड और खुफिया मिशनों पर बनी है, जिसमें एक्शन, थ्रिल और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल कर रही है। दर्शकों से फिल्म को काफी तारीफ मिल रही है। राकेश पंडित, एलनाज नौरोजी, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल, रोहित शेट्टी और विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को बेहतरीन बताया।

इस बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म पर प्रतिक्रियाएं नई नहीं, बल्कि पुराने पैटर्न का 'आफ्टरशॉक' हैं, ऐसा पहले भी हो चुका है। वहीं, फिल्म की आलोचना करने वालों को लेकर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि ऐसे बयान पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD