Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'मेरे लिए धर्मग्रंथ बन जाती है फिल्म की स्क्रिप्ट', अभिनय के तरीके को लेकर मनोज बाजपेयी ने दिया बयान

Manoj Bajpayee, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 11:38 IST

मनोज बाजपेयी भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिनकी एक्टिंग हर बार दर्शकों के दिलों में घर कर जाती है। वह सिर्फ किरदार नहीं निभाते, बल्कि उसको जीते भी हैं। यही वजह है कि फिल्मों और वेब सीरीज में उनका हर किरदार ऐसा लगता है जैसे वह रोल उनके लिए ही लिखा गया हो। एक इवेंट में जब उनसे उनके अभिनय के राज के बारे में पूछा गया तो मनोज बाजपेयी ने बेहद सहजता और विनम्रता से इसका जवाब दिया।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह लंबे समय से सोच रहे हैं कि शायद उन्हें अपनी एक्टिंग और किरदारों के प्रति अपने दृष्टिकोण पर एक किताब लिखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''मैंने कई अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और हर डायरेक्टर का अभिनय और फिल्म बनाने का तरीका अलग होता है। मैं किसी भी रोल को निभाने से पहले स्क्रिप्ट को कई दिनों तक पढ़ता हूं। 

स्क्रिप्ट ही मेरी सबसे बड़ी गाइड है और मैं बार-बार पढ़कर किरदार की हर डिटेल को अपने अंदर उतारता हूं।'' उन्होंने कहा, ''जब कोई स्क्रिप्ट मुझे दी जाती है तो अगले दो-तीन महीनों तक वह मेरे लिए धर्मग्रंथ बन जाती है। मैं सुबह उठते के साथ और सोने से पहले भी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। अगर कभी कोई कन्फ्यूजन होती है तो मैं तुरंत स्क्रिप्ट को खोलकर उसे समझता हूं।''

उन्होंने बताया कि वह अपनी एक्टिंग की प्रक्रिया को डायरेक्टर के साथ साझा नहीं करते, क्योंकि डायरेक्टर को केवल कैमरे के सामने क्या हो रहा है, यह देखना होता है, और इसमें उनकी निजी तैयारी की जानकारी जरूरी नहीं है। मनोज बाजपेयी ने अपनी जिंदगी की चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बताया। उन्होंने कहा, "मैंने आरामदायक जीवन, परिवार और घर छोड़कर एक्टिंग का रास्ता चुना। 

किसी ने भी मुझे यह फैसला लेने के लिए नहीं कहा। यह फैसला मैंने खुद लिया। हर नए किरदार को निभाना मेरे लिए नया अनुभव होता है। बहुत सारे अच्छे अभिनेता हैं, इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि हर बार मैं अपना सबसे बेस्ट दूं। एक्टिंग मेरा पेशा ही नहीं, बल्कि जुनून है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाता हूं।"

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD