Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़ा दायित्व निभा सकता है : पंकज चौधरी

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Pankaj Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:38 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पदभार ग्रहण के बाद संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह ने उन्हें गदगद और अभिभूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े और राजनीति के केंद्र माने जाने वाले उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनना उनके लिए गौरव, रोमांच और बड़ी जिम्मेदारी है। 

केंद्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ परिवार का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, जहां न परिवारवाद चलता है, न जातिवाद और न ही किसी वाद का दबदबा। 

पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े से बड़ा दायित्व निभा सकता है, यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गलत के सामने हार न मानने की जिद उन्हें राजनीति में लाई। गोरखपुर में डिप्टी मेयर के चुनाव में कानूनी अड़चनों के बावजूद उन्होंने सिविल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया और सात महीने बाद जीत हासिल की। 

यह शायद पहला उदाहरण रहा जब कोई डिप्टी मेयर अदालत से जीतकर आया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने उन्हें 26 वर्ष की उम्र में पहली बार महाराजगंज से चुनाव लड़ने का अवसर दिया। न उन्होंने पार्टी छोड़ी, न संसदीय क्षेत्र वे एक ही पार्टी और एक ही क्षेत्र से सात बार सांसद बने। पंकज चौधरी ने कहा कि यह जिम्मेदारी बड़ी चुनौती है, जिसे वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे। 

उनके लिए राजनीति में कार्यालय, कोष, कार्यक्रम और कार्यकर्ता-चारों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। “मैं आपके लिए लडूंगा, आपकी बात सुनूंगा और आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। केवल आदेश देना नेतृत्व नहीं है-मुझे रूल नहीं करना, रोल अदा करना है। उन्होंने संगठनात्मक मंत्र देते हुए कहा कि संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय उनके ध्येय हैं। 

कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना संगठन का दायित्व। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी कभी न कभी पूर्व हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता असली ताकत हमेशा कार्यकर्ता में ही रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज जिस सम्मान के साथ देश-दुनिया में पहचाना जा रहा है, वह उनके नेतृत्व का परिणाम है। 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में जब वे देश या विदेश में उत्तर प्रदेश की बात करते हैं तो गर्व और सम्मान मिलता है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को बेहद अहम बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरी निष्ठा से पूर्ण कराएं। अंत में उन्होंने कहा कि भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल विशिष्ट रहा है और उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है-अब उसी विरासत को आगे बढ़ाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Pankaj Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD