Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा फैसले लेने से पहले पंजाब के किसी नेता से नहीं पूछती : परगट सिंह

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 15:29 IST

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा हाईकमान उनसे सलाह नहीं लेती। इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का काम करने का अपना एक तरीका है। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस पार्टी में आप अधिक समय तक रहे हैं, उसके कल्चर में आप खुद को अधिक आरामदायक महसूस करते हैं। 

वैसे भी भाजपा अपने फैसले लेने के लिए पंजाब के किसी नेता से नहीं पूछती। कांग्रेस कल्चर को कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा याद किए जाने पर परगट सिंह ने कहा कि दुश्मनी नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई होती है। लोग विचारों की लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि अपने लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। बात उसूलों और विचारधारा की है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता।

उन्होंने कहा कि राज्य के कई मुद्दे हैं, राज्य गड्ढे में जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य की तमाम समस्याएं हैं, लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता। चाहे राजनीतिक दल हों या नेता, वे ऐसी बात नहीं करते जिससे पंजाब के लोगों का फायदा हो। मुद्दों पर बात करेंगे तो उसका समाधान निकलेगा। परगट सिंह ने कहा कि एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने से किसी की छवि बन या बिगाड़ सकती है, लेकिन उससे पंजाब को कोई फायदा नहीं होने वाला।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोबारा कांग्रेस में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह उनका फैसला है। मेरी लड़ाई सिर्फ विचारधारा की है। मैं हमेशा पंजाब और देश की बात करता हूं। मैं लोगों की राय लेकर बोलता हूं और कदम उठाता हूं। वे बड़े नेता हैं, उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्र अधिक हो चुकी है। मुझे नहीं लगता कि उनके वापस कांग्रेस में आने से पार्टी को कोई बड़ा फायदा मिलने वाला है।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD