Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

धुरंधर की तारीफ में रोहित शेट्टी बोले, ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rohit Shetty, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 15:17 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को आमजन के साथ ही एक्टर्स का भी जमकर प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म धमाल मचा ही रही है। साथ ही कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन और गाने खूब तारीफ बटोर रहे हैं। एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की। दोनों ने इसे शानदार और नया सिनेमा बताया है।

'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “जस्ट धुरंधर देखी। यह एक शानदार फिल्म है, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार टेक्निकल टीम और कमाल का साउंडट्रैक है।” अल्लू ने रणवीर सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनकी मैग्नेटिक एनर्जी और वर्सेटिलिटी ने फिल्म में धमाल मचा दिया है। अल्लू अर्जुन ने अक्षय खन्ना की करिश्माई मौजूदगी, संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों की मजबूत परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। 

खास तौर पर सारा अर्जुन की प्यारी मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने पूरी टीम, टेक्नीशियन्स, जियो स्टूडियोज और खासकर डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई देते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “आदित्य धर गारू ने पूरे स्वैग के साथ कमाल कर दिया। इस फिल्म को जरूर देखें और आनंद लें।" वहीं, सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी फिल्म से काफी प्रभावित हुए। 

रोहित ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर, रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकारों की तारीफ करते हुए लिखा, “आदित्य धर और उनकी टीम को सलाम... आपने कमाल कर दिया... रणवीर मेरे भाई... 'अपना समय आ गया'... अक्षय खन्ना को लंबे समय बाद वो प्यार और इज्जत मिलते देखकर बहुत खुश हूं, जिसके वह हकदार है। आदित्य, मुझे आज भी उरी की रिलीज से पहले वाली रात याद है, जब हम सब साथ मिलकर फिल्म देख रहे थे। 

उरी से लेकर धुरंधर तक निर्माता और निर्देशक के रूप में आपका सफर प्रेरणादायक है।” रोहित ने लिखा, “मुझे तुम पर गर्व है भाई…ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा।” इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री, ऋतिक रोशन, राकेश पंडित और तारा शर्मा समेत कई सितारों ने फिल्म की तारीफ की।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rohit Shetty , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD