Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

साहिबजादों के बलिदान से नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए वीर बाल दिवस मनाने का फैसला : गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Culture and Tourism
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 18:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के बलिदान का सम्मान करने के लिए शहादत दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भारत के इतिहास में कई ऐसी महान हस्तियां हुई हैं, जिन्होंने अपनी हिम्मत, बहादुरी और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को उन पर गर्व करने, उनका वंशज होने पर गर्व करने और उनके बलिदानों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया है। 

हम भी भारत के बेटे हैं, भारत के वारिस हैं, और उन महान लोगों के वंशज हैं। हम उन पर गर्व कर सकते हैं। भारत में ऐसे कई असाधारण चरित्र हुए हैं।" गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साहिबजादों के अभूतपूर्व बलिदान और देश भर की आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा ले सकें, इस दृष्टिकोण से बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला लिया है। 

आज पूरे देश में हजारों जगह कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है, जिससे लोगों को इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने बहुत बड़े पराक्रम और बलिदान इस देश में किए हैं। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने जो बलिदान दिया, इन्हें जिस तरह से अपने धर्म की रक्षा के लिए, अपने धर्म के पालन पर अडिग रहने के लिए, इसके भी बढ़कर उन लोगों ने बलिदान दिया है जिनकी उम्र 10 साल से भी कम रही है।

'वीर बाल दिवस' ​​का नाम बदलकर 'साहिबजादे शहादत दिवस' होना चाहिए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नाम बदलने से अच्छा है कि उनके चरित्र और पराक्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए, नाम बदलने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं अपनी तरफ से उन वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि देता हूं। लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने के कथित मामले पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में खुले में सिगरेट पीना अपराध है और तो और एक जिम्मेदार सांसद इस तरह का काम करे यह गलत है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Culture and Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD