Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त, पंजाब सरकार ने खोया कानून व्यवस्था पर कंट्रोल : परगट सिंह

सरकार पर लगाया जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 16:08 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी सरकार का कोई कंट्रोल नहीं रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद देशी-विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उनको विदेशी दौरे छोड़कर पहले पंजाब के हालातों पर काम करना चाहिए, ताकि डर के साय में जी रहे पंजाब के लोगों को राहत मिल सके। 

परगट सिंह ने कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की बजाए चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

परगट सिंह ने विधानसभा हलका जालंधर कैंट के विभिन्न गांवों कादियांवाली, स्लेमपुर मसंदां, जमशेर, बंबियांवाल, कुक्कड़ पिंड, कोट कलां, सरहाली और कोट खुर्द में चुनावी संबंधी तूफानी दौरा किया और मीटिंगों के दौरान आप सरकार की खोखली नीतियों की पोल खोली। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया कि कैसे पंजाब सरकार ने कानून व्यावस्था को खराब कर रखा है। 

राज्य को पुलिस स्टेट बना कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अब आप सरकार की सत्ता के अंत की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब के बिगड़ते हालातों और लोगों के साथ वादाखिलाफी को देखते हुए लोग उन्हें जल्द ही सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

उन्होंने लोगों से ब्लॉक समिति और जिला परिषद में खड़े कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उपचुनावों की तरह ही इन चुनावों में भी पूरी तरह धक्का कर रही है। कांग्रेस के बहुत सारे उम्मीदवारों के नामांकन पेपर फाड़ दिए गए, छीन लिए गए और दाखिल होने के बाद बिना कारण रद्द कर दिए गए। 

ताकि कांग्रेसी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत होगी और आम आदमी पार्टी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोग कांग्रेस के साथ हैं।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD