Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रजनीकांत के करियर के 50 साल पूरे होने पर री-रिलीज हो रही 'पदयप्पा', जन्मदिन का भी होगा जश्न

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:13 IST

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और भावनाओं का भी ऐसा मिश्रण होता है जो हर उम्र के दर्शकों को जोड़े रखता है। रजनीकांत की हर फिल्म में उनका एक अलग ही जादू देखने को मिलता है। उनके अभिनय का अंदाज और स्टाइल ही उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है, और जब बात उनकी आइकॉनिक फिल्मों की आती है, तो 'पदयप्पा' का नाम सबसे ऊपर आता है।

साल 1999 में रिलीज हुई 'पदयप्पा' केएस रविकुमार के निर्देशन में बनी थी और यह उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया और रजनीकांत की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गई। इन सबके बावजूद फिल्म को टीवी पर बहुत कम बार ही दिखाया गया और अब तक यह किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।

इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ रजनीकांत ने इसे प्रोड्यूस भी किया और इसकी कहानी भी लिखी। हाल ही में उन्होंने खुद ही बताया, ''मैंने कई अनुरोधों के बावजूद किसी भी टीवी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को इसके राइट्स नहीं दिए। मैं चाहता था कि लोग इसे सिर्फ बड़े पर्दे पर देखें। यह मेरे करियर के 50वें साल पर फैंस के लिए एक तरह का जश्न और तोहफा होना चाहिए।''

अब 25 साल बाद, यह फिल्म एक बार फिर से थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। इस बार इसे रजनीकांत के 75वें जन्मदिन के मौके पर यानी 12 दिसंबर को री-रिलीज किया जाएगा। फैंस के लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं है, क्योंकि वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर सुपरस्टार की परफॉर्मेंस को देख पाएंगे। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवाजी गणेशन, राम्या कृष्णन, सौंदर्या, और अब्बास जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं।

'पदयप्पा' में रजनीकांत के स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके साथ ही राम्या कृष्णन का किरदार 'नीलंबरी' भी दर्शकों के लिए बेहद खास बन गया। उनका किरदार कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियिन सेल्वन' से प्रेरित था।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD