Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार तेजी से बना रही ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एनआईएसई ने टोयोटा के साथ किया एमओयू : प्रल्हाद जोशी

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:09 IST

केंद्रीय मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि टोयोटा किर्लोस्कर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एनआईएसई) के बीच एक एमओयू हुआ है और इससे तहत भारतीय परिस्थितियों और मौसम में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ी टोयटा मिराई का परिक्षण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को हाइड्रोजन से चलने वाली इसी कार से संसद भवन पहुंचे। 

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज टोयोटा मिराई हाइड्रोजन कार से संसद आया। मिराई शब्द का मतलब जापानी में 'फ्यूचर' है। इस कार में जीरो कार्बन उत्सर्जन होता है और यह भारत के स्वच्छ भविष्य को आकार देने में हाइड्रोजन गतिशीलता की शक्ति को दिखाती है।" केंद्रीय मंत्री जोशी ने आगे बताया, "देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) शुरू किया गया है, जिसके लिए सरकार ने करीब 24,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। 

इस मिशन के चलते देश में ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन फ्यूल के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि आज टोयोटा किर्लोस्कर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन हुआ है। टोयोटा की मिराई कार हाइड्रोजन आधारित ईंधन से चलने वाली एक नवीनतम कार है, जो पानी का भाप छोड़ती है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, "इस गाड़ी में कोई आवाज नहीं होती, और आपको यह भी नहीं पता चलता कि गाड़ी चालू है या बंद। यह कार पूरी तरह से हाइड्रोजन से चलती है।" इसके अलावा, भारतीय रेलवे भी हाइड्रोजन से ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि भारतीय रेलवे ने हाइड्रोजन ट्रेन की एक नई परियोजना शुरू की है, जिसमें आरडीएसओ (रिसर्च एंड डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन) द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार प्रायोगिक आधार पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा, "हाइड्रोजन ट्रेन-सेट का निर्माण पूरा हो चुका है। इस ट्रेन के लिए जींद में हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया गया है, जहां हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रेन ब्रॉड-गेज प्लेटफॉर्म पर चलने वाली दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400 किलोवाट) हाइड्रोजन ट्रेन होगी।

इस ट्रेन में 1,200 किलोवाट क्षमता वाली दो ड्राइविंग पावर कार (डीपीसी) और आठ यात्री डिब्बे होंगे। शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली ये हाइड्रोजन ट्रेन से पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD