Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

बस कंडक्टर से 'थलाइवा' तक का सफर, रजनीकांत की 'सुपरस्टार' कहानी

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:00 IST

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और उनके डायलॉग्स एक अलग ही पहचान देते हैं। उनके फैंस न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी हैं। लेकिन कभी वह बस कंडक्टर हुआ करते थे। उनकी बस में टिकट काटने की शैली और अंदाज इतने खास थे कि लोग उनकी बस में बैठने के लिए लाइन लगाते थे। यह कहानी उनके संघर्ष और मेहनत का एक छोटा सा हिस्सा है, जो बताती है कि किस तरह गरीबी और कठिनाइयों के बीच से उठकर कोई इंसान बड़े सपने पूरे कर सकता है।

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक साधारण मराठी परिवार में हुआ था। चार साल की उम्र में उन्हें अपनी मां को खोने का दुख झेलना पड़ा। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण उन्हें बचपन में ही काम करना पड़ा। युवावस्था में रजनीकांत ने कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर का काम किया। 

बेंगलुरु की बसों में उनका यह सफर बहुत खास था। बस में टिकट काटने का उनका अंदाज और लोगों से मिलकर बातचीत करने का तरीका ऐसा था कि वे जल्द ही यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो गए। बस ड्राइवर और सहकर्मी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। इसी दौरान उनके अंदर अभिनय की ओर झुकाव भी बढ़ा और उन्होंने थिएटर में नाटक करना शुरू किया।

रजनीकांत की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उनके दोस्त राज बहादुर ने उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया। उस समय उनके लिए यह कदम आसान नहीं था क्योंकि उन्होंने घरवालों से आर्थिक मदद नहीं ली थी। दोस्तों के सहयोग से उन्होंने एक्टिंग कोर्स किया और तमिल भाषा पर भी पकड़ बनाई। इस दौरान उनके प्रदर्शन को देखकर प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर के. बालाचंद्र ने उन्हें फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' में मौका दिया। 

हालांकि यह भूमिका छोटी और नेगेटिव थी, लेकिन यह रजनीकांत के करियर की शुरुआत थी। शुरुआत में रजनीकांत को कई फिल्मों में विलेन के रोल मिले। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी विलेन इमेज तोड़ते हुए हीरो के रोल करना शुरू किया। फिल्म 'भुवन ओरु केल्वी कुरी' में उन्होंने हीरो की भूमिका निभाई और लोगों ने उनकी जोड़ी मुथुरमम के साथ बहुत पसंद की। 

करियर में आगे बढ़ते हुए और समय के साथ उनकी फिल्मों की गिनती 100 से भी ज्यादा हो गई। उनके करियर का बड़ा मोड़ फिल्म 'बाशा' थी, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। रजनीकांत की फिल्में सिर्फ तमिल में ही नहीं बल्कि हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में भी बनी हैं। 

उनकी पहली हिंदी फिल्म 'अंधा कानून' और पहली बांग्ला फिल्म 'भाग्य देवता' थी। उनकी फिल्म 'मुथू' जापान में रिलीज हुई और 'चंद्रमुखी' तुर्की और जर्मनी में दिखाई गई। 'शिवाजी' फिल्म ने यूके और साउथ अफ्रीका में बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाई। रजनीकांत ने कई पुरस्कार भी हासिल किए। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, भी मिला। तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी उन्हें कई राज्य फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD