Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'पंचायतों को एक रुपया नहीं दिया', प्रताप सिंह बाजवा का पंजाब सरकार पर हमला

Partap Singh Bajwa, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 12:58 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चार साल से सरकार ने पंचायत को एक रुपया नहीं दिया है। अब तो जहर खाने के पैसे नहीं हैं, तो अब क्या देंगे? एक साल बाद कांग्रेस की सरकार आएगी, वह पैसे देगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और नवजोत कौर सिद्धू मामले पर भी प्रतिक्रिया दी।

प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चार साल में पंचायत को एक रुपया नहीं दिया है। सरपंची पंचायत बने हुए एक साल से अधिक हो गया, लेकिन उन्हें कोई फंड नहीं दिया गया। अब लोगों के पास जहर खाने के पैसे नहीं हैं, तो अब क्या देंगे? उन्होंने कहा कि अब तो एक साल बाद कांग्रेस सरकार में आएगी और वही लोगों को पैसे देगी। 

ये क्या देंगे? इन्होंने सरपंचों से पैसे लिए हैं, इन्हें देना कुछ भी नहीं है। चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि चुनाव आयोग के मुंह में दांत ही नहीं है। देश के चुनाव आयोग और राज्य के चुनाव आयोग, दोनों के मुंह में दांत नहीं हैं। इनसे कुछ भी कहते रहो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस पार्टी के हाईकमान द्वारा नवजोत कौर सिद्धू की रिपोर्ट तलब करने के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ही इस पर जवाब दे सकती है। 

अन्य नेताओं द्वारा पैसे मांगने के आरोप लगाए जाने पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये लोग चार साल से सो रहे थे क्या? कम से कम अब इन्हें विजिलेंस के पास जाकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर आदमी शोहरत का भूखा है। वह सोचता है कि इस तरह के बयान देकर वह मीडिया की सुर्खियों में बना रहना चाहता है।

भाजपा नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में किसी को सीएम फेस बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं।

 

Tags: Partap Singh Bajwa , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD