Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अपने अनुभव शेयर करने के लिए मुझे एक किताब लिखनी चाहिए : मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 12:56 IST

मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेता ने मेटामॉर्फोसिस आयोजन में किताब लिखने की जिज्ञासा को जाहिर किया। अभिनेता का कहना है कि उन्हें लगता है कि एक किताब लिखनी चाहिए, जिसमें वे लोगों को स्क्रिप्ट और विभिन्न निर्देशकों के साथ काम करके किरदारों को चुनने की प्रक्रिया को समझा सकें।

उन्होंने कहा, "मुझे एक किताब लिखनी चाहिए, जिसमें मैं अपने अनुभव को बता सकूं कि कैसे मैं अलग-अलग निर्देशकों के अलग-अलग अंदाज में बने किरदारों को समझता और निभाता हूं। जब भी मेरे पास कोई स्क्रिप्ट आती है, तो कुछ महीने वह मेरी पूरी दुनिया बन जाती है।" अभिनेता ने अपनी तैयारी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि वे दिन-रात स्क्रिप्ट पढ़ते रहते हैं। वे सुबह-शाम अपने किरदार के बारे में सोचते रहते हैं और अगर कोई कंफ्यूजन रहता है, तो बार-बार स्क्रिप्ट को पढ़ते और पलटते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, "मैं इस तरह से काम करता हूं और इस बारे में किसी से शेयर भी नहीं करता हूं, क्योंकि निर्देशक को अंत में सिर्फ कैमरे पर अच्छा परफॉर्मेंस चाहिए। 

अभिनेता की तैयारी की प्रक्रिया उन्हें ज्यादा मायने नहीं रखती।" अभिनेता ने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया, "मेरे समय में मुझे किसी ने नहीं बताया था कि एक अभिनेता कैसे बन सकते हैं। मुझे खुद से ही सब कुछ सीखना पड़ा था। परिवार का साथ भी कम मिला, इसलिए मैंने यह तय किया था कि खुद से ही सारे फैसले लूंगा और पूरी जिम्मेदारी भी उठाऊंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हर नया किरदार मेरे लिए जीवन-मरण का सवाल बन जाता है। मैं देखता हूं कि दूसरे अभिनेता उस रोल को कितनी खूबसूरती से निभाते हैं। मेरे पास कोई बहाना नहीं है। यही काम मैं करना चाहता हूं, यही पसंद है, और इसे मैं पूरे दिल से करता हूं।"

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD