Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 17:44 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, आम जन के साथ ही सितारे भी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की। आदित्य धर के लेखन-निर्देशन में बनी फिल्म को ऋतिक ने 'प्योर सिनेमा' करार देते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिमाग से नहीं निकल पा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऋतिक ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के हर एक एक्टर को कमाल का बताया। साथ ही कहा कि अक्षय खन्ना हमेशा से उनके पसंदीदा कलाकारों में से एक रहे हैं। उन्होंने लिखा, “'धुरंधर' अभी भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रहा है। आदित्य धर आप एक जबरदस्त मेकर हैं और रणवीर सिंह चुप्पी से लेकर गुस्से तक, फिल्म में आपका क्या शानदार सफर रहा। 

अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और यह फिल्म इसका सबूत है।" उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "आर माधवन आपकी एक्टिंग बहुत ही शानदार, ताकत और गरिमा के साथ है, आपने पर्दे पर क्या गंभीरता दिखाई है। लेकिन, यार राकेश बेदी... आपने जो किया वो जबरदस्त था.. क्या एक्ट था, शानदार। 

सभी के लिए खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए बहुत-बहुत तालियां। मैं पार्ट 2 के लिए उत्साहित हूं और इंतजार नहीं कर सकता।” ऋतिक ने इससे पहले किए पोस्ट में भी फिल्म की खूब तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि वह फिल्म को एक्टिंग के स्टूडेंट के तौर पर देख रहे हैं। 

उन्होंने लिखा, “मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जो किसी भंवर में फंस जाते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं। 'धुरंधर' इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया। यह सिनेमा है। मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत हूं या नहीं, लेकिन सिनेमा के स्टूडेंट के तौर पर मुझे यह बहुत पसंद आया। 

मैंने 'धुरंधर' से कितना कुछ सीखा, इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। कमाल है।" 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, आर माधवन और राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार अहम किरदारों में हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD