Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली सरकार मजबूत फायर सेफ्टी मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : आशीष सूद

Ashish Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:56 IST

दिल्ली सरकार ने गोवा में हाल ही में हुए दुखद अग्निकांड की घटना के बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और राजधानी में जनसुरक्षा को मजबूत करने के लिए अग्नि शमन के सख्‍त उपायों की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने कहा कि देश में कहीं भी होने वाली ऐसी दुर्घटनाएं गंभीर चिंता और सामूहिक जिम्मेदारी की मांग करती हैं। 

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर के सभी रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, भोजनालयों और शादी समारोह स्थलों में मजबूत फायर सेफ्टी मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गोवा की दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए इन सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की विस्तृत जांच और उन्हें पूर्ण रूप से कार्यशील रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

सूद ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में रेस्टोरेंट, होटल, क्लब, पब और बार सहित विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के मौजूदा लाइसेंसिंग और नियामक ढांचे की समीक्षा की गई। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली के होटलों, रेस्टोरेंटों, नाइटक्लबों और अन्य प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को मजबूत करने में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण दिल्ली में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं समय-समय पर होती रहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार फायर सेफ्टी मानकों में व्यापक बदलाव ला रही है। ऐसे नए विशेष उपकरण खरीदे जा रहे हैं, जो संकरी गलियों में भी प्रभावी रूप से काम कर सकें और ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों तक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही, उच्च स्तरीय उपकरणों सहित अत्याधुनिक मशीनें दिल्ली अग्निशमन सेवा के बेड़े में शामिल की जा रही हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट मत है कि मानव जीवन अनमोल है, और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया हो या विभिन्न विभागों के बीच डेटा साझा करने का मामला इन सब में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सरकार का उद्देश्य नियामक निगरानी को सख्त करते हुए प्रक्रियागत बाधाओं का समाधान करना है, ताकि व्यवसायी स्वेच्छा से नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित हों। आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा ने रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों में तत्काल और व्यापक फायर सेफ्टी निरीक्षण करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं, विशेषकर गोवा घटना और क्रिसमस तथा नए साल के आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए। 

इन निरीक्षणों में दिल्ली फायर सर्विस नियमावली, 2010 के नियम 33 के तहत फायर प्रिवेंशन और सेफ्टी उपायों का मूल्यांकन किया जाएगा। जनसुरक्षा के हित में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने के लिए, जीएसटी अधिकारियों तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को निर्देश दिए गए हैं कि वे पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, अस्थायी संरचनाओं, पंडालों आदि से संबंधित विस्तृत डाटा दिल्ली अग्निशमन सेवा के साथ साझा करें। यह समेकित डाटा जोखिम मूल्यांकन, केंद्रित निरीक्षण और समय पर निवारक कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Ashish Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD