Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत

Alia Bhatt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:41 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अल्फा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में 'रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

वीडियो में आलिया आयोजन में सभी से मिलती और लोगों से बातचीत करती दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "जेद्दा में एक दिन, फिल्मों के जादू का जश्न मनाते हुए।" पोस्ट शेयर करने के बाद आलिया के दोस्तों, मां और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। 

कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। सोनिया राजदान, शरवारी और टीना दत्ता ने हार्ट इमोजी के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही बहुचर्चित एक्शन-स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में शरवारी के साथ नजर आएंगी। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी।

यह फिल्म यशराज फिल्म्स की बहुचर्चित स्पाई थ्रिलर (जासूसी फिल्म) है, जिसे शिव रावैल ने निर्देशित किया है। फिल्म में आलिया और शरवारी एक्शन अवतार में देखने को मिलेंगी। फिल्म में आलिया और शरवारी के अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। 

ऐसा पहली बार होगा जब स्पाई यूनिवर्स में एक महिला प्रधान कहानी को दिखाया जाएगा। इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर' से हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा, आलिया संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म अपनी भव्यता और भावनात्मक कहानी के लिए चर्चा में है और मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Tags: Alia Bhatt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD