Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ.वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

मेधावी छात्रों को प्रदान किए स्वर्ण पदक

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:14 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सोलन के डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 14वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कुल 12 स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 9 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले। इसके अलावा उन्होंने 518 मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और 855 डिग्रियां प्रदान कीं।

राज्यपाल ने सभी स्नातकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि किसानों तथा समाज और देश के प्रति नई जिम्मेदारी की शुरूआत भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो, ब्लूबेरी, मैकाडामिया नट और कॉफी जैसे उच्च मूल्य वाले फलों को बढ़ावा देने तथा रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों, प्रकाशनों और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापनों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय को औषधीय पौधों, जैव नियंत्रण और अन्य वैज्ञानिक शोध क्षेत्र में मिली राष्ट्रीय पहचान तथा छात्रों विशेषकर छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

श्री शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में छात्रों, किसानों और समुदाय को जोड़कर चलाए गए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों की भी सराहना की।

उन्होंने स्नातकों से आग्रह किया कि वह नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को बनाए रखते हुए नवाचार, उद्यमिता और किसानों की आर्थिक उन्नति में योगदान दें तथा राष्ट्र और प्रदेश के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह दिवस ज्ञान, शोध, फील्ड अनुभव और सेवा भाव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि बागवानी, कृषि व वानिकी हिमाचल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इसे सुदृढ़ करने में विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केन्द्रों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 

उन्होंने युवाओं से एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन और बीआईओई-3 नीति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि एनआईआरएफ-2025 में इस विश्वविद्यालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में 20वां रैंक जबकि आईआईआरएफ राष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविालय में कृषि एवं बागवानी श्रेणी में 11वां स्थान प्राप्त किया है। 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय और कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा 3,766 विस्तार गतिविधियों के माध्यम से लगभग 89,344 किसानों व हितधारकों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा 494 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें 17,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सचिव बागवानी सी. पॉलरासु, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, कृषि निदेशक रविन्द्र सिंह जसरोटिया, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, विश्वविद्यालय सीनेट व प्रबंधन बोर्ड के सदस्य, शिक्षण स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD