Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कमलेश ठाकुर ने किया संयुक्त कार्यालय भवन और परिधि गृह देहरा के भवन के कार्य का भूमि पूजन किया

दोनों भवनों के निर्माण पर लगभग 127 करोड़ की धनराशि होगी व्यय

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 16:35 IST

विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा में 98.72 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन और 28.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले परिधि गृह के भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देहरा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त कार्यालय भवन और परिधि गृह जैसी परियोजनाएं देहरा क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगी। इन दोनों भवनों के निर्माण से देहरा की जनसुविधाओं में व्यापक सुधार होगा । यह क्षेत्र के प्रशासनिक ढाँचे को अधिक सक्षम और जनता के लिए उपयोगी बनाएगा। 

सरकार विकास कार्यो को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण से विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में स्थापित होंगे, जिससे आम जनता को सुगम ,त्वरित एवं समन्वित सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता एवं गति में वृद्धि होगी और कार्य निष्पादन में समय और संसाधनों की बचत होगी साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित परिधि गृह में 35 आधुनिक कमरों के अलावा जिम,क्लब एवं कम्युनिटी हॉल और पार्किंग सुविधा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उपयुक्त भूमि उपलब्ध होती है तो देहरा में बच्चों हेतु स्विमिंग पूल भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता के साथ तथा तय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएँ।

उन्होंने कहा जनता ने मुझे विकास की उम्मीद के साथ चुना है। मेरा संकल्प है कि देहरा में की गई प्रत्येक घोषणा को धरातल पर अमलीजामा पहनाऊगी। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव से पूर्व देहरा में चल रहें सभी विकासात्मक कार्य को चरणबद्ध तरीके से अमलीजामा पहना कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा उद्देश्य केवल देहरा का विकास है। 

देहरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। विधायक के देहरा पहुंचने पर स्थानीय बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही देहरा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्म चंद कालिया , अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हरबंस लाल शर्मा ,अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह,वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड बालेश शर्मा , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग परविंदर सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ,पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, एसएमएस कृषि रजन कमल और उधान विवेक गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी,पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD