Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

18 दिसंबर से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : नायब सिंह सैनी

डॉक्टरों की हड़ताल पर सरकार गंभीर, बातचीत जारी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Cabinet Decisions Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 16:49 IST

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 18 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। प्रदेश के एचसीएमएस डॉक्टरों द्वारा 48 घंटे के सामूहिक अवकाश पर जाने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी जाती है। 

यह मानवता की सेवा का पेशा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी डॉक्टरों की कई मांगें सरकार द्वारा पूरी की गई हैं। वर्तमान में हमारे मंत्रीगण और अधिकारीगण उनसे बातचीत कर रहे हैं। उनकी सभी बातों को सुना जाएगा और किसी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।

एचपीएससी पूरी तरह दबावमुक्त, कट-ऑफ के अनुसार जारी हुआ परिणाम

एचपीएससी द्वारा अंग्रेज़ी विषय के सहायक प्रोफेसर की भर्ती में कम पास हुए अभ्यर्थियों से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा का परिणाम कट-ऑफ लिस्ट के अनुसार ही जारी किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की शंका है तो वह एचपीएससी से जानकारी लेकर अपने परिणाम की जांच करा सकता है। 

किसी भी अभ्यर्थी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। एचपीएससी एक स्वतंत्र संस्था है जो बिना किसी दबाव के कार्य करती है। पहले की सरकारों में तरह-तरह के दबाव बनाए जाते थे, लेकिन वर्तमान में एचपीएससी को पूरी तरह दबावमुक्त रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का एजेंडा जीरो टॉलरेंस है, न पहले किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली है, न आगे मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यूपीएससी में हरियाणा के 58 बच्चे चयनित हुए हैं। आज हरियाणा के होनहार बच्चे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी चयनित हो रहे हैं, क्योंकि कोई भी अभ्यर्थी कहीं से भी आवेदन कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने CET पास अभ्यर्थियों को दी बधाई

आगामी भर्ती कार्यक्रम को लेकर पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा CET परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भी एक स्वतंत्र संस्था है, जो अपना भर्ती कैलेंडर स्वयं जारी करती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय,  सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल और अतिरिक्त निदेशक (प्रेस) डॉ साहब राम गोदारा भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Cabinet Decisions Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD