Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Armed Forces Flag Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 11:23 IST

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और सैनिक कल्याण कोष में अंशदान किया।

पूरे देश में 7 दिसंबर, 2025 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों के दृष्टिगत 1 से 31 दिसंबर, 2025 तक यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि राज्य के दुर्गम क्षेत्र के लोग भी इसमंे भाग ले सकें।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवान देश की सेनाओं की शान हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों को उदारतापूर्वक इस कोष में अंशदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याण के दृष्टिगत लोगों को बढ़चढ़ कर अंशदान करने के लिए आगे आना चाहिए। 

इस कोष में एकत्रित धनराशि का उपयोग मातृभूमि पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के आश्रितों की सहायता के लिए किया जाता है।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Armed Forces Flag Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD