Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कम जीएसटी संग्रह से कर्नाटक को 12,000 करोड़ रुपए के नुकसान होने की आशंका : सिद्धारमैया

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हासन , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:39 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि जीएसटी संग्रह कम होने के कारण इस साल लगभग 12,000 करोड़ रुपए के नुकसान होने की आशंका है। मुख्यमंत्री ने हासन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 1,26,000 करोड़ रुपए के कर संग्रह का अनुमान लगाया था। लेकिन इसमें 12,000 करोड़ रुपए की कमी होगी और 88,000 करोड़ रुपए तक पहुंचना भी मुश्किल होगा क्योंकि जीएसटी संग्रह कम हुआ है।

अहिंदा समुदायों के लिए उनके (सिद्धारमैया) योगदान पर सवाल उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि कुमारस्वामी ऐसी बातों पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं, जबकि वह मांड्या से सांसद हैं। मैंने अहिंदा के लिए क्या किया, यह पूछने के बजाय, क्या उन्होंने कभी संसद में जीएसटी संग्रह के बारे में बात की है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को सितंबर और नवंबर 2025 के बीच जीएसटी रेवेन्यू में नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में जीएसटी लागू किया था। तब से जनता से कर वसूला जा रहा है। अब, वित्तीय वर्ष के बीच में जीएसटी दरों को कम करके, केंद्र सरकार ने राज्यों के रेवेन्यू को नुकसान पहुंचाया है। 

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक को छोड़कर, अन्य सभी राज्यों में भी जीएसटी संग्रह में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने इस राजस्‍व नुकसान के बारे में आवाज नहीं उठाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। 

पिछली राज्य सरकार ने भी अपने बजट में इसका जिक्र किया था। लेकिन केंद्र ने अभी तक धनराशि जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र सरकार के अधीन है, जिसे अभी तक एक महत्वपूर्ण राज्य परियोजना को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यह मांड्या के लोगों के साथ अन्याय है।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार ने गारंटी योजनाओं पर 1,08,135 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और इसका लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले दावा किया था कि गारंटी योजनाओं को लागू करना असंभव है और अगर इन्हें लागू किया गया तो कर्नाटक दिवालिया हो जाएगा। 

लेकिन हमने उन्हें लागू किया। अहिंदा समुदायों में उनके योगदान पर सवाल उठाने वाले केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की आलोचना का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने दावा किया कि उन्होंने अहिंदा समुदायों के संगठन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने यह भी मांग की कि कुमारस्वामी यह साफ करें कि उन्होंने मांड्या क्षेत्र के लिए क्‍या योगदान दिया है। 

वे इस क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। अहिंदा का मतलब अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों का गठबंधन है। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने अहिंदा समुदायों को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई है और उन्होंने मजदूरों, गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिला सशक्तिकरण के लिए कई गारंटी योजनाएं और कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं।

उन्होंने पूछा कि कुमारस्वामी सिर्फ एक किसान परिवार से हैं, खेती करने वाले समुदाय के लिए उनका असल में क्या योगदान है? महिलाओं के आरक्षण को लागू करने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता का जिक्र करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी सरकार शुरू से ही संसद और विधानमंडल में महिलाओं के आरक्षण की मांग करने में सबसे आगे रही है। 

आरक्षण तुरंत दिया जाना चाहिए तो केंद्र सरकार इसमें देरी क्यों कर रहा है? उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी है। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाए। हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार एक खुली किताब की तरह है। हम हर चीज का सामना करने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD