Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कपिल शर्मा ने खुद को 'इंडियन आइडल का विजेता' किया घोषित

श्रेया घोषाल के साथ गाया 'आंधी' फिल्म का गाना

Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Shreya Ghoshal, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:33 IST

दमदार कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कपिल शर्मा ने 'इंडियन आइडल' के मंच पर श्रेया घोषाल के साथ गाना गाया, जिससे सेट का माहौल खुशनुमा हो गया। उन्होंने खुद को 'इंडियन आइडल का विजेता' भी घोषित किया। शो के दौरान कपिल ने श्रेया घोषाल की जमकर तारीफ की।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंडियन आइडल कई सालों से चलता आ रहा है, लेकिन असली नूर तो तब आया जब श्रेया ने गाया। उनकी आवाज में जो मिठास और भावनाएं हैं, उनसे मंच कुछ ही पलों में चमक उठा। कपिल और श्रेया ने मिलकर 1975 की क्लासिक फिल्म 'आंधी' का सदाबहार गीत 'तुम आ गए हो, नूर आ गया है' गाया। 

यह गाना बेहद रोमांटिक है। फिल्म में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन मुख्य भूमिका में थे, जबकि निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर गुलजार ने किया था। कपिल और श्रेया की आवाज के मेल ने इस पुराने गाने को नई चमक दी और दर्शकों के सामने एक ऐसा पल बना दिया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

गाना खत्म होने के बाद कपिल ने कहा कि श्रेया घोषाल के साथ गाना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा था। उन्होंने कहा, ''यह पल मेरे दिन की सबसे बड़ी खुशी बन गया। अब तो मैं आधिकारिक रूप से 'इंडियन आइडल' जीत चुका हूं, इस शो का विजेता बन गया हूं, क्योंकि इस तरह की महान कलाकार के साथ गाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात होती है।''

इस मौके पर फिल्म 'आंधी' का जिक्र भी हुआ। कई साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब लोगों में यह चर्चा फैल गई थी कि यह कहानी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पति से प्रेरित है। हालांकि बाद में यह स्पष्ट किया गया कि फिल्म की कहानी किसी राजनीतिक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि सिर्फ मुख्य किरदार का लुक तारकेश्वरी सिन्हा और इंदिरा गांधी से प्रभावित था।

कहानी एक ऐसे पति-पत्नी की है जो वर्षों पहले अलग हो चुके हैं और फिर अचानक चुनाव प्रचार के दौरान एक होटल में उनकी मुलाकात हो जाती है। यह सादगी और भावनाओं से भरी कहानी आज भी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाए हुए है। दूसरी ओर, कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म पहले पार्ट की तरह ही हंसी, उलझन और मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kapil Sharma , The Kapil Sharma Show , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Shreya Ghoshal , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD