Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा करवा रही उपलब्ध : राजेश धर्माणी

ज्वालामुखी के भाट्टी में हिमुडा कालोनी का किया भूमि पूजन

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, ज्वालामुखी , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 10:24 IST

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि यह नवाचार का युग है और हिमुडा को अपनी कार्य प्रणाली में नवाचार का समावेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य के साथ-साथ हिमाचल में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। शनिवार को ज्वालामुखी के भाट्टी में हिमुडा कालोनी के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भाट्टी में हिमुडा कालोनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 130 प्लाट तैयार किए गए हैं।

राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल में हिमुडा लोगों को किफायती और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रहा है। हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है इसके मद्देनजर हिमुडा को प्रदेश की पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का पूरा करना चाहिए ताकि लोगों और निवेशकों का विश्वास हिमुडा पर और अधिक बढ़े। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को थीम बेसड कॉलोनियों के निर्माण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए ताकि हिमुडा की परियोजनाएं लोगों और निवेशकों को आकर्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरित पहल को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं की नवीन पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। इससे प्रदेश में स्टार्ट-अप इको सिस्टम का भी विकास होगा। 

उन्होंने हिमुडा को स्टार्ट-अप और प्रशिक्षुता की दिशा में कार्य करने पर बल देते हुए स्टार्ट-अप फंड की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश दिए। नगर एवं नियोजन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरित और पर्यावरण अनुकूल भवनों के डिजाइन को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्तन तथा देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

हिमुडा के चेयरमैन यशवंत चजटा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम  ज्वालामुखी संजीव कुमार, हिमुडा के बीओडी सदस्य  राजेश बनियाल ,सी ई ओ कम सेकेट्ररी हिमुडा सुरेंद्र विशिष्ट, एस ई धर्मशाला एन के नेगी , अधिशासी अभियंता धर्मशाला हिमुडा ललित ठाकुर , प्रधान रीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD