Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जापान में 'बाहुबली : द एपिक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए प्रभास, बोले- लंबे समय से कर रहा था इंतजार

Prabhas, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 12:52 IST

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने हाल ही में जापान का दौरा किया, और यह उनके फैंस के लिए एक यादगार पल बन गया। दरअसल, प्रभास की फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' की जापान में खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जो 12 दिसंबर को वहां आधिकारिक रूप से रिलीज होने वाली है। भारतीय सिनेमा के इस बड़े महाकाव्य का जापानी दर्शकों के बीच स्वागत करना एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। 

'बाहुबली: द एपिक' फिल्म एक अलग ही तरह का अनुभव देती है। यह फिल्म अपने दो भागों, 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन,' को एक साथ मिलाकर बनाई गई है। इसका मकसद दर्शकों के सामने पूरी कहानी को एक साथ पेश करना है। स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास ने अपने मिलनसार व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया।

उनका उत्साह और फैंस के साथ गर्मजोशी से बातचीत करना लोगों के लिए यादगार अनुभव बन गया। फिल्म देखने के बाद प्रभास ने दर्शकों से सीधे बात की। उन्होंने कहा, ''बीते दस सालों से मैं जापान के फैंस के बारे में सुनता रहा हूं। ऐसे में मैं लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। आप सभी से मिलने के लिए उत्साहित था।'' उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया।

प्रभास ने साझा किया कि जापान आना उनका पुराना सपना था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में भी हर साल जापान आएंगे और उनसे मिलेंगे। प्रभास का जापान दौरा और 'बाहुबली: द एपिक' का वहां रिलीज होना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह कदम भारतीय और जापानी दर्शकों के बीच एक पुल बनाने जैसा है। 

इस फिल्म ने विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म उद्योग की ताकत और कहानी कहने की क्षमता को दिखाया है। प्रभास अब कई नई और रोमांचक फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें 'द राजा साब', 'स्पिरिट', 'फौजी', 'सलार पार्ट 2-शौर्यंगा पर्वम', और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' शामिल हैं। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Prabhas , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD