Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 12:44 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद महानगर पालिका और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल (एएसएफ) 2025-26’ का शुभारंभ किया। इस फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल कार्निवल परेड को हरी झंडी दिखाई और शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल भी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शॉपिंग फेस्टिवल के विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया। उन्‍होंने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की और डिजिटल पेमेंट कर लोगों को प्रोत्साहित किया। बता दें कि 5 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चलने वाला यह रिटेल, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट का विशाल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने के साथ ही शहर के व्यापार और पर्यटन क्षेत्र में एक नई ऊर्जा भरेगा। 

‘स्वदेशी विद ग्लोबल अपील’ की थीम पर आधारित इस फेस्टिवल के दूसरे संस्करण के लिए नगरजनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल (एएसएफ) के अंतर्गत शहर के 6 मुख्य शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट और 12 से अधिक हॉटस्पॉट जोन तैयार किए गए हैं, जिनमें सिंधु भवन रोड, सीजी रोड, निकोल मॉडर्न स्ट्रीट, कांकरिया-रामबाग रोड, वस्त्रापुर, प्रहलाद नगर, साइंस सिटी, रिवरफ्रंट, लॉ गार्डन और माणेक चौक सहित अन्य क्षेत्र एवं शहर के अग्रणी मॉल शामिल हैं। 

पूरे शहर में शॉपिंग, मनोरंजन, फूड एवं आर्टिजन मार्केट का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। इस फेस्टिवल के दौरान फूड फेस्टिवल, लाइव म्यूजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कॉमेडी और काव्य संध्या, खेल गतिविधियां, युवा जोन और फैमिली एंटरटेनमेंट जोन सहित कई कार्यक्रम नागरिकों और पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। शहर के नागरिक और विदेशी सैलानियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हेरिटेज वॉकिंग टूर्स और सिंधु भवन रोड पर वेडिंग शॉपिंग एक्सपीरियंस जोन, इस सीजन की वेडिंग शॉपिंग को प्रीमियम टच देंगे। 

इस फेस्टिवल में मेजर ब्रांड्स, होटल, मॉल, रिटेल, क्लॉदिंग, गिफ्ट, रेस्टोरेंट और अन्य क्षेत्रों से जुड़े ब्रांड भागीदार बने हैं। फेस्टिवल को डिजिटल रूप से सुलभ बनाने के लिए एएसएफ का अधिकृत मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल लॉन्च किए गए हैं। ऐप के माध्यम से विशेष ऑफर, इंटरेक्टिव मैप, इवेंट के रीयल-टाइम अपडेट तथा एएमटीएस (सिटी बस) और बीआरटीएस में फेस्टिवल के दौरान निःशुल्क यात्रा की सुविधा वाले शॉपर पास के साथ-साथ विशेष डील और लकी ड्रॉ का अवसर मिलेगा।

इस वर्ष एएसएफ में 8000 से अधिक व्यवसायी जुड़े हैं, जिनमें रिटेल स्टोर्स, मॉल, एमएसएमई, होटल, रेस्टोरेंट, कारीगर और प्रीमियम ब्रांड का समावेश होता है। शहर में वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन देने के लिए वस्त्रापुर में स्वदेशी मॉल, कॉटेज इंडस्ट्री प्रदर्शनी और स्थानीय कारीगरों की विशेष भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। 

फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को शहर के आउटलेट्स (दुकानों) में 15 से 35 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। हंग्रिटो, वीक-एंड विंडो, फन ब्लास्ट, और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के दौरान पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन जाएगा। अहमदाबाद शहर देश और दुनिया के आगंतुकों का इस अनोखे व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन के भव्य उत्सव में स्वागत करने के लिए आतुर है। 

स्वदेशी गौरव, रिटेल इनोवेशन और आधुनिक शहरी जीवन शैली के समन्वयन के साथ एएसएफ 2025-26 अहमदाबाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिटेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। इस अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, अहमदाबाद शहर के सभी विधायक और पार्षदगण, उप महापौर जतिन पटेल, मनपा स्थाई समिति के अध्यक्ष देवांग दाणी, शासक पक्ष के नेता गौरांग प्रजापति, सचेतक शीतल डागा और चीफ कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स राजीव टोपनो, मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि, मनपा की विभिन्न समितियों के चेयरमैन, शहर अध्यक्ष प्रेरक शाह और अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD