Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज-सिमरन का स्टैच्यू बनने से खुश हैं शाहरूख खान, कहा- कभी नहीं सोचा था

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kajol, Dilwale Dulhania Le Jayenge, DDLJ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 18:20 IST

साल 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं और सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में राज और सिमरन की जोड़ी एक आइकॉनिक जोड़ी बनकर उभरी है। फिल्म के 30 साल पूरे होने की खुशी में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। 

अपनी फिल्म को मिली सफलता पर शाहरुख खान और काजोल दोनों ही बेहद खुश हैं। शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं लगा था कि फिल्म सुपरहिट साबित होगी। अभिनेता ने कहा कि "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस तरह के सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका मिला। सच कहूं तो हममें से किसी ने भी नहीं सोचा था कि डीडीएलजे लोगों के दिलों में इतनी बड़ी जगह बना लेगी। 

मुझे यकीन है कि आदि (आदित्य चोपड़ा) और सभी को लगा होगा कि यह एक अच्छी फिल्म होगी और सभी इसे पसंद करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी ने कभी सोचा होगा कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। शाहरुख खान ने आगे कहा कि काजोल और मेरे लिए और भारतीय फिल्म उद्योग के लिए भी ये स्टैच्यू पर्सनल है। यूके, लंदन एक तरह से हमारे स्टारडम के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है, क्योंकि हम अपने देश में दूसरे अभिनेताओं की तरह अच्छा कर रहे थे। 

मुझे लगता है कि हमने विदेशों में बहुत अच्छा करना किया है और आगे भी यूके जैसे बाजारों में छा जाना है। फिल्म डीडीएलजे पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म को बनाने की शुरुआत फिल्म के 6 युवाओं से होती है। उस वक्त आदित्य चोपड़ा और करण जौहर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 30 से 40 दिनों का सफर बहुत मजेदार रहा था और हमने स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड में तेजी से फिल्म की शूटिंग को पूरा किया। 

लीसेस्टर स्क्वायर में भी हमने फिल्म की शूटिंग की थी और चुपचाप निकल गए थे, लेकिन अब भारतीय फिल्मों को दुनियाभर में पहचान देने वाले ब्रिटेन में फिल्म को इतना सम्मान मिलना गर्व की बात है। 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' लीसेस्टर स्क्वायर पर प्रतिमा के साथ सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले फिल्म 'हैरी पॉटर', 'मैरी पॉपिंस', 'पैडिंगटन', और 'सिंगिंग इन द रेन' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों को वहां जगह मिली है।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kajol , Dilwale Dulhania Le Jayenge , DDLJ

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD