Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kajol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 13:16 IST

एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को इस साल रिलीज हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर इस फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े सम्मानों में से एक मिला है। लंदन के मशहूर लीसेस्टर स्क्वायर में 'सीन्स इन द स्क्वायर' स्टैच्यू ट्रेल में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण किया गया। 

यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को यह सम्मान मिला है। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास पल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया। तस्वीरों के साथ 'डीडीएलजे' के 'राज' ने लिखा, "बड़े-बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा। लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करके बहुत खुश हूं। 

डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने का जश्न।" 'किंग खान' ने खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "बहुत खुशी की बात है कि 'डीडीएलजे' पहली भारतीय फिल्म है, जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया। इसे मुमकिन बनाने के लिए यूके में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर आप लंदन में हों तो 'राज' और 'सिमरन' से जरूर मिलें। 

हम चाहेंगे कि आप 'डीडीएलजे' के साथ और भी यादें बनाएं। वहीं, स्टैच्यू में शाहरुख (राज) और काजोल (सिमरन) आइकॉनिक पोज में हैं। सीन्स इन द स्क्वायर में हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे जैसे हैरी पॉटर, बॅटमैन, मिस्टर बीन, और लॉरेल एंड हार्डी की स्टैच्यू पहले से हैं। अब इसमें राज-सिमरन की जोड़ी भी शामिल हो गई है। यह जगह लंदन घूमने आने वाले हर टूरिस्ट के लिए फेवरेट स्पॉट में से एक है।

डीडीएलजे, 20 अक्टूबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख और काजोल के साथ अनुपम खेर, मंदिरा बेदी, फरीदा जलाल, अमरीश पुरी, परमीत सेठी, अचला सचदेव, ललित तिवारी, हिमानी शिवपुरी समेत अन्य एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kajol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD