Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियारा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया लोकार्पण

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन राशि शीघ्र की जाएगी जारी

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Yadvinder Goma, Kamlesh Thakur, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 12:55 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा विपक्ष के विरोध के बावजूद कई महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं। इन ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप, प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में यह 21वें स्थान पर था।

यह बात मुख्यमंत्री ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियारा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करने के उपरांत कही। यह स्टेडियम 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फिटनेस सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियारा विद्यालय में भी सीबीएसई पाठयक्रम लागू करने को स्वीकृति दी गई है। यहां विज्ञान और वाणिज्य वर्ग शुरू किए जाएंगे तथा उचित ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पाठयक्रम वाले स्कूलों में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई, खेल व सह-पाठय गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, जिससे यहां बड़े विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, हवाई सम्पर्क सुविधा में सुधार होगा और क्षेत्र में रोजगार के और अधिक अवसर सृजित होंगे। 

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही और धनराशि भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की दूसरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुराने उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीन मशीनरी से बदलने पर बल दिया गया है। 

सरकार आईजीएमसी शिमला, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय तथा चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एम्ज दिल्ली जैसी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए 78 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इससे विभिन्न बीमारियों के लिए अधिक सटीक रक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध होंगी।

उन्होंने क्षेत्र के किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं, मक्की और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (डॉ.) कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के लुथान में सुख-आश्रय परिसर के माध्यम से बेसहारा बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों को आश्रय सहयोग प्रदान करने की पहल की है। यह आधुनिक आवासीय परिसर मुख्यमन्त्री सुख-आश्रय योजना के तहत 400 व्यक्तियों की क्षमता के साथ बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के समूल नाश के लिए व्यापक अभियान चला रही है। समाज के सभी वर्गों को आगे आकर युवाओं को इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देना चाहिए।

उप-मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के विस्तार से निकट भविष्य में क्षेत्र में समृद्धि आएगी। 

उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल की भी सराहना करते हुए कहा कि यह पहल किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार, कमलेश ठाकुर और अनुराधा राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Yadvinder Goma , Kamlesh Thakur , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD