Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

पंजाब सरकार के पास 11,947 करोड़ रुपए हैं तो बाढ़ पीड़ितों को क्यों नहीं दिए : रवनीत सिंह बिट्टू

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 10:33 IST

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष जारी न करने पर भाजपा नेता और केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के सांसद ने इसको लेकर सवाल पूछा था और गृह मंत्रालय की तरफ से इसका जवाब दिया गया है। 

इस सवाल को लेकर जब पंजाब से पूछा गया तो पंजाब ने बताया कि हमारे पास 11,947 करोड़ रुपए हैं। यही जवाब गृह मंत्री ने दिया है। प्रधानमंत्री जब पंजाब गए थे तो उन्होंने और भी किस्त जारी करने की मांग की थी। रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 416 करोड़, वर्ष 2023-24 में 436 करोड़, और वर्ष 2024-25 में 458 करोड़ केंद्र सरकार ने भेजे। 

इस वर्ष 2025-26 की एक किस्त में 240 करोड़ रुपए दिए गए। इसके बाद बाढ़ के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से 240 करोड़ की एक और किस्त जारी हुई। कुल मिलाकर 11,974 करोड़ रुपए हो गए। उन्होंने कहा कि आज से पहले कभी इतनी प्राकृतिक आपदाएं नहीं आई थीं, इसलिए पैसा वहीं इकट्ठा रहा। जब वे कह रहे हैं कि पैसा पड़ा हुआ है, तो फिर उसे दिया क्यों नहीं जा रहा है? 

उन्होंने अभी तक 400 करोड़ रुपए के चेक दिए हैं, तो बाकी पैसे क्यों नहीं दिए जा रहे? अगर पैसे खर्च करने में कोई दिक्कत आ रही है तो केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए। बिट्टू ने कहा कि संसद भवन में गृह मंत्री द्वारा उत्तर दिए जाने के बाद उनका झूठ बेनकाब हो गया है। हम तो पहले से कह रहे थे कि उनके पास पैसा नहीं है। अब आप कह रहे हैं कि हमारे पास पैसा है, तो आप लोगों को दे क्यों नहीं रहे हैं? 

पंजाब सीएम के जापान दौरे को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने ड्रामा करने के लिए उन्हें जापान भेज दिया है। पीछे से ये सब सीएम हाउस और उनके दफ्तर पर कब्जा किए हुए हैं। इतने दिनों में ये सब लूटपाट करेंगे। जापान जाकर सीएम सिर्फ अपने लोगों के साथ विजिटिंग कार्ड का आदान-प्रदान कर रहे हैं। बहुत दुख की बात है कि पंजाब को दिल्ली से जाकर ये लोग नोच रहे हैं।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD