Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आसान नहीं था 'पान बनारस वाला' गाना शूट करना, जल गया था अमिताभ बच्चन का मुंह

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 16:28 IST

साल 1978 में आई फिल्म 'डॉन' सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के करियर पर चमकते सितारे की तरह है। फिल्म 'डॉन' अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में कई कलाकारों को कास्ट किया गया था। फिर भी अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता। फिल्म का 'खईके पान बनारस वाला' गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। 

क्या आप जानते हैं कि इस एक गाने को शूट करने में अभिनेता की हालत खराब हो गई थी? अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो में 'खईके पान बनारस वाला' गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया। सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में एक्टर गाने की शूटिंग को लेकर कहते हैं, हम आपको बता नहीं सकते हैं कि उस गाने को शूट करने में चार दिन लगे थे और चार दिनों में 30-40 सीन शूट हुए और हर सीन में 3 से 4 रीटेक हुए और हर सीन के साथ कत्था वाला पान-चूना खाकर हमारी हालत खराब हो गई।

प्रतिभागी से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि डायरेक्टर ने कहा कि पिछले सीन में मुंह चल रहा था, तो इस सीन में भी मुंह चलना चाहिए और थोड़ा होंठ लाल कीजिए, इसलिए बार-बार पान खाना पड़ा। हमें मुंह को साफ करने में महीना भर लगा था और चूने की वजह से मुंह जल भी गया था, लेकिन जो भी था, गाना करके बहुत मजा आया। 

हर दिन और इतनी सारी मेहनत के बाद 'खईके पान बनारस वाला' गाना तैयार हुआ और सुपरहिट साबित हुआ। हर साल होली पर गाना बजता है और इसके बिना होली अधूरी लगती है। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि 'खईके पान बनारस वाला' फिल्म डॉन के लिए बना ही नहीं था। यह गाना फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई देवानंद की फिल्म 'बनारसी बाबू' के लिए लिखा गया था। 

देवानंद को गाना पसंद नहीं आया और उनके रिजेक्शन के बाद गाने को डॉन में फिल्माया गया। फिल्म 'डॉन' में भी यह गाना आखिर में जोड़ा गया था, जब मनोज कुमार और जावेद अख्तर ने फिल्म के दूसरे पार्ट को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के दूसरे हिस्से में कुछ कमी है और गाना जोड़ना पड़ेगा। 

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD