Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार चुनाव में साम-दाम-दंड-भेद की नीति के तहत सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग : परगट सिंह

पंजाब सरकार पर लगाया विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोकने और धमकाने का आरोप

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 12:33 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी की तरफ से जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में साम-दाम-दंड-भेद की रणनीति अपनाए जाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने पंजाब सरकार पर विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोकने और धमकाने के लिए पुलिस व जिला प्रशासनिक अधिकारियों का मिसयूज करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए जाएं और सरकार पर सरकारी मशीनरी के मिसयूज पर रोक लगाई जाए। परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीश सिसोदिया ने सत्ता हासिल करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद को अपने के लिए कहा था, जिसे जिला परिषद और ब्लॉक समिति में पंजाब सरकार पूरी तरह अमल में ले रही है। 

चुनाव जीतने के लिए सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है और किसी भी हद तक जा सकती है। सरकार पुलिस अधिकारियों के जरिए विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों को नामांकन भरने से रोक रही है। उन्हें फोन करके धमकाया जा रहा है। 

इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने तो गुप्त तरीके से अपने सभी डीसी को आदेश जारी कर दिया है कि विरोधी पार्टियों के बड़े स्तर पर नामांकन पेपर रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल भी तरनतारन जिले में सरकार की धक्केशाही के खिलाफ धरने पर बैठ गए। 

इस तरह पटियाला में कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर भी सरकार की धक्केशाही के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उम्मीदवारों को डराने के लिए गैंगस्टरों का सहारा ले रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। 

जीरा में भी पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने पुलिस अफसरों पर उम्मीदवारों के नामांकन ही नहीं होने देने का आरोप लगाया और साथ ही सारी रात धरने दिया। पंजाब के कई हिस्सों में उम्मीदवारों को किसी न किसी तरह से नामांकन भरने से रोका जा रहा है। 

परगट सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव को पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए वीडियोग्राफी करवाई जानी चाहिए। यह वीडियोग्राफी न केवल नामांकन पेपर जमा करवाने बल्कि पॉलिंग की भी वीडियोग्राफी होनी चाहिए। चुनाव आयोग डीसी और रिटर्निंग अफसरों को भी हिदायतें जारी करें कि विरोधी पार्टियों के किसी उम्मीदवारों के अवैध तरीके से नामांकन रद्द न किए जाएं। 

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD