Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' रिलीज, दिलजीत की आवाज ने किया फैंस पर जादू

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:24 IST

रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' रिलीज हो चुका है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज ने गाने के साथ पूरा न्याय किया है। इस गाने को 'धुरंधर' का 'गैंगस्टर एंथम' कहा गया है। 

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के नए गाने के रिलीज की जानकारी दी है। गाने में रणवीर का एक्शन अवतार देखने को मिल जा रहा है, जो चेहरे पर खतरनाक स्माइल के साथ दुश्मनों को बंदूक से छलनी कर रहे हैं। गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं, जो मिनटों में बदल रहे हैं। 

ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपने किरदार को जीवंत करने के लिए पूरी जान लगा दी है। फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने गाने में जान डाल दी है। गाने के लिरिक्स भी राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं।

फिल्म 'धुरंधर' रिलीज से पहले ही विवाद में है। फिल्म को लेकर तब विवाद हुआ जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मामला सेंसर बोर्ड के पाले में डाल दिया। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिए कि वे फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए इस मामले की भी जांच करें।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की परमिशन दे दी है, लेकिन फिल्म में कई कट और बदलाव करने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने साफ किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म पूरी तरह फिक्शन है। फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि फिल्म मेजर मोहित से प्रेरित नहीं है। 

इस फिल्म को बनाने में आदित्य धर को लगभग 3 साल लगे हैं। फिल्म की कहानी, रिसर्च और फिल्म की स्टारकास्ट और बजट निर्धारित करने की जद्दोजहद में 2 साल ऐसे ही निकल गए। अब जाकर ये फिल्म पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD