Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्राकृतिक खेती ही भारत का कृषि भविष्य : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्राकृतिक खेती को भारत के कृषि भविष्य की मजबूत दिशा बताया। पीएम मोदी ने बताया कि अगस्त में तमिलनाडु के किसानों का एक समूह उनसे मिला था और उन्होंने स्थिरता व उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही नई कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी थी। 

किसानों ने उन्हें कोयंबटूर में आयोजित होने वाले नेचुरल फार्मिंग समिट में आमंत्रित किया और 19 नवंबर को प्रधानमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। एक एमएसएमई हब के रूप में मशहूर कोयंबटूर ने इस बार प्राकृतिक खेती पर दक्षिण भारत का सबसे बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। पीएम मोदी ने इसे भारत के कृषि क्षेत्र में सोच, दृष्टि और आत्मविश्वास के बड़े बदलाव का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने लिंक्डइन पर लिखा कि प्राकृतिक खेती भारतीय परंपरागत ज्ञान और आधुनिक पारिस्थितिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें रासायनिक खादों के बजाय खेतों में जैव-विविधता, पौधों, पेड़ों और पशुधन के सहजीवन पर जोर दिया जाता है। मुल्चिंग, एरेशन और खेत के अवशेषों के पुनर्चक्रण के ज़रिये मिट्टी की सेहत को मजबूत किया जाता है।

कोयंबटूर समिट में भाग लेने वाले किसानों के अनुभवों ने प्रधानमंत्री को खासा प्रभावित किया। पीएम मोदी ने बताया कि कृषि वैज्ञानिक, एफपीओ लीडर्स, परंपरागत किसान, प्रथम पीढ़ी के ग्रेजुएट और यहां तक कि उच्च आय वाली कॉर्पोरेट नौकरियां छोड़कर खेती में लौटे लोग सभी एक साथ प्राकृतिक खेती के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कुछ किसानों का विशेष उल्लेख किया कि एक किसान लगभग 10 एकड़ में केले, नारियल, पपीता, काली मिर्च और हल्दी के साथ मल्टी-लेयर खेती कर रहे हैं। उनके पास 60 देसी गायें, 400 बकरियां और स्थानीय नस्ल की मुर्गियां हैं। एक अन्य किसान, मैप्पिल्लई सांबा और करुप्पु कवुनी जैसी देशी धान की किस्मों को संरक्षित कर रहे हैं और उनसे हेल्थ मिक्स, पफ्ड राइस, चॉकलेट और प्रोटीन बार जैसे वैल्यू-एडेड उत्पाद तैयार कर रहे हैं। 

एक प्रथम पीढ़ी के स्नातक किसान 15 एकड़ का प्राकृतिक फार्म चलाते हैं, अब तक 3,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दे चुके हैं और हर महीने 30 टन सब्जियों की आपूर्ति करते हैं। कुछ एफपीओ संचालकों ने कसावा (टैपिओका) आधारित उत्पादों को जैव-एथेनॉल और कंप्रेस्ड बायोगैस के टिकाऊ कच्चे माल के रूप में आगे बढ़ाया। 

एक बायोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ ने समुद्री शैवाल (सीवीड) आधारित बायोफर्टिलाइज़र उद्योग खड़ा किया, जिसमें तटीय जिलों के 600 मछुआरे रोजगार पा रहे हैं, जबकि दूसरे नवप्रवर्तक ने पोषक तत्वों से भरपूर बायोएक्टिव बायोचार विकसित किया। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले वर्ष शुरू की गई राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से देशभर में लाखों किसान जुड़ चुके हैं और हजारों हेक्टेयर भूमि प्राकृतिक खेती के दायरे में आ चुकी है। 

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम-किसान, निर्यात प्रोत्साहन और पशुपालन व मत्स्य क्षेत्र के लिए क्रेडिट सपोर्ट जैसी योजनाएं भी किसानों को सहारा दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाएं भी बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती अपना रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि खेती, विज्ञान, उद्यमिता और सामुदायिक ऊर्जा का संगम कोयंबटूर में स्पष्ट दिखा और यह भविष्य में कृषि को और अधिक टिकाऊ व लाभकारी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे प्राकृतिक खेती पर काम कर रहे टीमों या प्रयासों के बारे में जानते हों, तो उन्हें जानकारी अवश्य भेजें।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD